गांधीनगर निवासी मधुसूदन राजपूत ने बताया कि उनकी बहन मीरा चौहान का घर उनके घर के पास ही है। शुक्रवार की रात उनकी बहन हबीबगंज एक्सप्रेस से ग्वालियर गई हुई थीं। वहीं भांजा चंदन मानौरा मेला में गया था। भांजी उनके यहां रूकी थी। शनिवार की सुबह करीब आठ बजे जब वे दीदी के घर पहुंचे, तो घर का मेन गेट का ताला टूटा पड़ा था। इसके बाद अंदर के दो कमरों के भी ताले टूटे पड़े थे।