40 बुजुर्गों के घरों में पहुंचाते हैं दवा
पुराने जिला अस्पताल के सामने बालाजी मेेडिकल के संचालक राजकुमार शर्मा के मुताबिक हार्ट, बीपी, सुगर संबंधी दवाओं की अधिक डिमांड है, लेकिन पूर्ति नहीं हो पा रही। भोपाल से दवाएं लाते हैं जहां से मांग के अनुरूप 50 प्रतिशत दवाएं ही मिल पा रही है। फिर भी प्रयास किए जाते हैं कि मरीज को दवा उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि लॉक डाउन में मुख्य समस्याएं ऐसेे बुजुर्गों के समक्ष आ गई है जिनके बच्चे व परिवार बैंगलौर, कोटा व आदि स्थानों पर है। यह बुजुर्ग दुकान तक नहीं आ पाते लेकिन उनकी सूचना पर ऐसे करीब 40 बुजुर्गों की मदद उनके घर पर दवा पहुंचा कर की जा रही है।