17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नपाध्यक्ष को साइकिल चलाते देख चौंक गए बच्चे…जानिए कैसे…

शहर में साइकिल चलाकर नपाध्यक्ष दिया संदेश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

विदिशा

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 21 Nov 2017, 3:09 PM IST

vidisha news, patrika news, mp patrika news, nagarpalika news, mp nagarpalika news, cycle news

विदिशा। शहर के बच्चे उस चौंक गए जब शहर में नगरपालिका अध्यक्ष मुकेश टंडन साइकिल चलाते हुए नजर आए तो बच्चे अचानक उन्हें साइकिल चलाते देखकर हैरान रह गए। मंगलवार की सुबह नपाध्यक्ष मुकेश टंडन सायकल से घर से निकले। इस दौरान अन्य पार्षद भी अपनी-अपनी सायकलों पर साथ चल रहे थे।

सायकल पर सवार यह सभी साथी ईदगाह मार्ग से बस स्टैंड से होते हुए बांसकुली क्षेत्र में आयोजित कलश यात्रा आयोजन स्थल पहुंचे। यहां से अध्यक्ष सहित अन्य पार्षद सायकल से नपा कार्यालय पहुंचे। यहां लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद अध्यक्ष सायकल से ही अपने घर वापस गए। नपाध्यक्ष टंडन ने कहा कि सायकल के उपयोग से न केवल पर्यावरण का संरक्षण होगा, बल्कि धन की भी बचत होगी।

उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए लोगों को आवागमन में सायकल का अधिक उपयोग करना चाहिए। इसी उद्देश्य को लेकर उन्होंने शहर में सायकल से घूमना शुरू कर दिया है। उन्होंने पार्षदों और नपा कर्मचारियों को भी सप्ताह में एक दिन सायकल से दफ्तर आने की बात कही। सायकल से शहर के इस भ्रमण के दौरान नपा उपाध्यक्ष प्रतिनिधि निरपतसिंह कुशवाह, पार्षद शैलेंद्र सरवैया सहित अन्य लोग शामिल रहे।

इधर, आशाओं को थमा दिए अंग्रेजी के फार्म

राजगढ़ में ग्रामीण क्षेत्र में काम करने वाली आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को हाल ही में समग्र सामाजिक सुरक्षा जनसंख्या की गणना के लिए फार्म दिए गए है। उन फार्मो के आधार पर गांव में रहने वाले लोगों के बैंक खाते, आधार नंबर, मोबाइल नंबर आदि भरकर देना है। लेकिन जो फार्म उन्हें दिए गए है वह अंग्रेजी भाषा में बनाए गए है। जबकि कई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हो या आशा कार्यकर्ता इनमें से कुछ तो पांचवी तक ही पढ़ी है तो कुछ पूरी तरह से अनपढ़ है। ऐसे में यह फार्म उनसे भरवाना कहा तक सही है। साथ ही 31 तारीख तक का समय उन्हें दिया गया है। यदि नहीं भरे जाते तो फिर उन पर कार्रवाई भी हो सकती है।

इसलिए होती है गलतियां:

लंबे समय बाद भी हम यदि वोटर आईडी की बात करे या फिर आधार कार्ड की आज भी उनमें कई तरह की गलतियां मिलती है। यह गलतियां लोगों द्वारा गलत जानकारी देने पर या फिर फार्म में गलत तरीके से भर देने से सामने आती है। लेकिन इस बार तो किसी शिक्षक या फिर पटवारी आदि की जगह यह काम उनको सौंप दिया जो अंग्रेजी तो क्या हिंदू भी सही से नहीं पढ़ पाती। ऐसे में समग्र आईडी में गलती होना लाजमी है।