2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सड़क हादसे में एक बच्चे की मौत, तीन घायल

सड़क हादसे में एक बच्चे की मौत, तीन घायल
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

विदिशा

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 4 May 2018, 3:20 PM IST

road accident, road safty, traffice police, mp police, patrika bhopal, patrika news, vidisha patrika,

विदिशा। सिविल लाइन थानांतर्गत ग्राम धतुरिया के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस बाइक पर सवार एक बालक की मौत हो गई जबकि तीन परिजन घायल हुए है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम निपानिया निवासी करीब 28 वर्षीय मूलचंद कुशवाह विदिशा से भाभी मीना एवं भतीजे 3 वर्षीय योगेश व 5 वर्षीय शिब्बू को लेकर बाइक से ग्राम निपानिया विवाह कार्यक्रम में जा रहा था। ग्राम धतुरिया के पास बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे चारों घायल हो गए।

मौके पर पहुंचाया गया अस्पताल
घटनास्थल पर घटनाग्रस्त लोगों को पास के ही निजी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल ले जाते ही पांच वर्षीय शिब्बू की मौत हो गई। अन्य घायलों को का इलाज जारी है। डॉक्टरों का द्वारा घायलों का इलाज किया जा रहा हैै। जैसे ही हालत में कुछ सुधार होता है, इसकी सूचना दी जाएंगी।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
एक्सीडेंट की खबर मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली और रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने मृत शव को पीएम के लिए भेजा है। पुलिस को पीएम की रिपोर्ट का इंतजार है।

बच्चे के लिए बहुत बुरा लग रहा हैै।
आसपास के लोगों का कहना है कि हमें समझ ही नहीं आया कि यह हादसा कैसे हुआ। बस इतना कह सकते है कि वाहन बहुत ही स्पीड में था। जिसके चलते यह घटना हुई। हमे बच्चे की हालत देखकर बहुत बुरा लग रहा है।

परिवार जनों को दी गई सूचना
पुलिस द्वारा घटना की सूचना शिब्बू के परिवार वालों को दी गई। सभी परिवार वाले जल्दी ही अस्पताल आ गये। परिवार वालों का कहना है कि यह अचानक क्या हो गया। घर से सब ठीक ठाक निेकले थे। न जाने किसकी नजर हमारे परिवार वालों को लग गई, जो एक साथ इतने सारे लोगों के साथ यह हादसा हो गया।