3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एम्बूलेंस के लिए सवा घंटे तक ट्रक के नीचे धड़कती रहीं सांसें – देखें वीडियो

नेशनल हाईवे के बायपास पर ट्रक ने एक बाइक सवार को रौंद दिया। एम्बूलेंस के लिए लोगों ने कई बार फोन लगाया, लेकिन सवा घंटे घायल ट्रक के नीचे ही पड़ा रहा।

2 min read
Google source verification
accident news, patrika news, vidisha patrika news, highway accident news, vidisha local news,

विदिशा। एनएच हाइवे के बायपास पर हुआ हादसा शुक्रवार दोपहर करीब सवा बारह बजे का है। आशीष मंगलवाटिका चौराहे के पास सागर की ओर से आ रहे ट्रक ने टीलाखेड़ी निवासी 40 वर्षीय पप्पू रैकवार को रौंद दिया। बाइक एक तरह जा गिरी, जबकि पप्पू ट्रक के नीचे गंभीर घायल होकर पड़ा रहा। हादसा होते ही भीड़ जुट गई। 108 एम्बूलेंस को खबर की गई, लेकिन वह नहीं आई। करीब एक घंटे बाद डायल 100 की गाड़ी आई, लेकिन उसके साथ आए पुलिसकर्मियों ने भी घायल को ले जाने में असमर्थता जताई, जबकि घायल की सांसें चल रहीं थीं। समय बीतता जा रहा था, लेकिन घायल को अस्पताल पहुंचाने के इंतजाम नहीं हुए। बाद में 1.25 बजे सिविल लाइन थाने के वाहन आया और गंभीर घायल को ट्रक के नीचे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। पप्पू रैकवार की हालत बहुत गंभीर थी।

बायपास पर हादसा जीजा-साले घायल :

हाइवे बायपास पर कर एवं बाइक की टक्कर से जीजा-साले घायल हो गए। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एफसीआई के पीछे हलाली कॉलोनी निवासी घायल करीब 27 वर्षीय टीकाराम रैकवार ने बताया कि उसके बड़े जीजा करीब 40 वर्षीय जग्गू रैकवार का निधन हो गया था। अर्थी के लिए बांस लेने के लिए वह दूसरे जीजा कोमल रैकवार के साथ बांस लेने बाइक से ग्राम चिडोरिया गए थे।

कुल्हाड़ी लेने के लिए वापस लौटते समय यह हादसा हुआ। उनकी बाइक को कार ने टक्कर मार दी। इधर पुलिस ने बताया कि यह कार चालक ही इन घायलों को जिला अस्पताल लेकर आया और घायलों को भर्ती कराया। पुलिस द्वारा मामले में कार्रवाई की जा रही है।

इधर, पुलिस और केवटों ने 3 बच्चों को डूबने से बचाया :-

रायसेन जिले के उदयपुरा से मात्र 8 किलो मीटर दूर स्थित शहीद ग्राम बोरास में दीवाली के अवसर पर नर्मदा में स्नान पूजा पाठ करने हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। दोपहर के समय 3 बच्चे गहरे पानी में डूबने लगे! बच्चों को डूबते देख पुलिस व केवटों ने बच्चो को डुबने से बचाया! उदयपुरा थाना प्रभारी नरेंद्र परिहार साहित पुलिस बल मौके पर मौजूद था!