29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिला अस्पताल में 100 बिस्तर और बढ़ाने की तैयारी कलेक्टर ने किया अस्पताल का निरीक्षण

जिला अस्पताल का निरीक्षण करते कलेक्टर
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

विदिशा

•

image

Bhupendra Malviya

•

Updated: 20 Apr 2022, 1:42 AM IST

जिला अस्पताल में 100 बिस्तर और बढ़ाने की तैयारी कलेक्टर ने किया अस्पताल का निरीक्षण

जिला अस्पताल में 100 बिस्तर और बढ़ाने की तैयारी कलेक्टर ने किया अस्पताल का निरीक्षण

विदिशा। कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने मंगलवार को जिला अस्पताल परिसर एवं वार्डों का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण जिला अस्पताल में 100 और बिस्तर बढ़ाए जाने की चल रही तैयारियों के तहत किया गया।
अस्पताल अस्पाल प्रबंधन से मिली जानकारी के मुताबिक जिला अस्पताल अभी 300 बिस्तरों का है और यहां 100 और बिस्तर बढ़ाए जाने है। इन बिस्तरों के बढ़ने के बाद यह अस्पताल 400 बिस्तरों का हो जाएगा। अस्पताल के इसी उन्नयन् के तहत कलेक्टर भार्गव अस्पताल पहुंचे और विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर नए निर्माण के लिए स्थल निरीक्षण किया।

प्रसूति वार्ड के समीप गंदगी पर जताई नाराजी
इस निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने प्रसूति वार्ड के पास गंदगी अधिक दिखने पर नाराजी जताई और सफाई व्यवस्था पर ध्यान देने की बात कही। इस दौरान उन्होंने बच्चा वार्ड, एनआरसी वार्ड, अस्पताल के गलियारे आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने परिसर में जहां पेड़ लगे हैं वहां मरीजों के परिजनों के बैठने हेतु बेंचें व पानी की व्यवस्था के निर्देश दिए गए। इधर सिविल सर्जन डॉ. संजय खरे ने बताया कि जिला अस्पताल में कुछ नए कार्य होना है। यहां सुलभ शौचालय बनाया जाना है। परिसर में बेंचें लगाई जाएंगी वहीं पानी के लिए परिसर में आरओ लगवाया जाएगा। कलेक्टर के इस निरीक्षण के दौरान डॉ. प्रमाेद मिश्रा, एनएचएम इजीनियर व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

I I I I I I I I I I I I I I I I I I I I I I I I I I I I I I I I I I I I