18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहां Toilet Ek Prem Katha फ्री में दिखाये जाने के दिए गए निर्देश

स्वच्छता के लिए जिले के पंचायत के सरपंचों को करना पड़ा एेसा...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

विदिशा

•

image

sanjana kumar

•

Updated: 1 Sep 2017, 4:48 PM IST

 toilet ek prem katha, toilet ek prem katha in vidisha, watch toilet ek prem katha, toilet ek prem katha bollywood movie, bollywood movies, bollywood hindi movie

toilet ek prem katha, toilet ek prem katha in vidisha, watch toilet ek prem katha, toilet ek prem katha bollywood movie, bollywood movies, bollywood hindi movie

विदिशा। स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जिला पंचायत ने अपने जनपद अध्यक्षों, उपाध्यक्षों, सरपंचों, सचिवों और रोजगार सहायकों को टॉकीज में टॉयलेट एक प्रेमकथा दिखाई। पहले शो में ग्यारसपुर और नटेरन की टीम फिल्म देखने अपने सीईओ तथा अन्य अधिकारियों के साथ पहुुंची। ग्यारसपुर और नटेरन के करीब 500 सरपंच-सचिव तथा अन्य लोग टॉकीज पहुंचे। आपको बता दें कि प्रदेश में किसी भी जागरुकता अभियान के तहत इस तरह का यह पहला और अनूठा प्रयोग है। एक्सपट्र्स का कहना है कि अच्छा प्रयास है, इस तरह काम करने का उत्साह बढ़ेगा जिससे सीधा असर किसी एक जगह या वर्ग पर नहीं बल्कि पूरे समाज पर नजर आएगा।

जारी किए थे ये निर्देश
जिला पंचायत सीईओ दीपक आर्य ने अपने आदेश में कहा था कि टॉयलेट एक प्रेमकथा में स्वच्छता अभियान के बारे में अलग अंदाज में संदेश दिया गया है, इसलिए जागरुकता के लिए पंचायत प्रतिनिधियों और सचिवों को यह फिल्म दिखाई जाए।

जनपद सीईओ को सौंपी जिम्मेदारी

पंचायत जनप्रतिनिधियों को फिल्म दिखाने के लिए उन्होंने जनपद सीईओ, सब इंजीनियर्स को जिम्मेदारी सौंपी थी। उन्हें सभी पंचायत प्रतिनिधियों को नि:शुल्क फिल्म दिखाने का संदेश भेजा और सभी को टॉकीज पहुंचने के निर्देश दिए।

सरपंच-सचिवों ने देखी फिल्म

टॉकीज पहुंचे जनपद पंचायत ग्यारसपुर सीईओ केके ओझा ने बताया कि जिला पंचायत सीईओ के निर्देश पर पंचायतों में स्वच्छता की जागरुकता के लिए यह फिल्म दिखाने के लिए सरपंच-सचिवों को लाया गया है।

हम तो बालकनी में ही बैंठेंगे, भले ही पैसे ले लो

एक साथ नटेरन और ग्यारसपुर ब्लॉक के कई प्रतिनिधियों के टॉकीज पहुंचने से बैठने पर विवाद होने लगा। एक जनपद के कई लोगों को नीचे ही हॉल में बैठाया गया था, जबकि दूसरे जनपद के प्रतिनिधियों को बालकनी में जगह मिल गई। इस पर विवाद हो गया। कुछ सदस्य नाराज होकर अधिकारियों से यह कहते रहे कि आप तो हमसे टिकट के पैसे ले लो, लेकिन बैठेंगे तो हम बालकनी में ही।