विदिशा नगरपालिका ने अमृत-2 योजना मुख्य रूप से विदिशा में लाइन पार की जल समस्या को दूर करने के लिए बनाई जा रही है। अभी यहां के कृष्णा कॉलोनी, शिवनगर, टीलाखेड़ी, पूरनपुरा, इंद्रप्रस्थ कॉलोनी सहित अनेक मोहल्लों और कॉलोनियों में पानी की समस्या हमेशा रहती है। खासकर गर्मियों में यहां जल संकट गहराता ही है और अधिकांश मोहल्लों में पानी के टेंकर भिजवाना पड़ते हैं, फिर भी लोग परेशान रहते हैें। कभी एक दिन छोडकऱ, कभी दो दिन छोडकऱ जलापूर्ति की यहां नौबत रहती है, उससे भी कई मोहल्ले और घर वंचित रहते हैँ क्योंकि कई जगह तो अब तक पाइप लाइन ही नहीं बिछी है। यही कारण है कि अमृत-2 योजना में इस क्षेत्र को जलसंकट से उबारने के लिए चुना गया है।