एसडीओपी ललित डांगुर ने बताया कि अपहरण फिरौती के लिए नहीं लगता, किसी तरह की कोई मांग भी अपहरण कर्ताओं की तरफ से सामने नहीं आई है। दरअसल 25 जून को जमुनिया की एक युवती जाजपोन के युवक रजत जैन के साथ चली गई थी। इसकी पठारी थाने मे गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज है। युवती ने रजत जैन के साथ विवाह करने के दस्तावेज भी भिजवाए थे, लेकिन दोनों थाने में उपिस्थत नहीं हुए। इसी बात से नाराज युवती के परिजन कल्याण सिंह, बलराम और मूंगालाल सोमवार को रजत के चचेरे भाई रीतेश जैन को किसी वाहन में बैठाकर ले गए। तीनों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया गया है। टीमें भेजकर रीतेश जैन की तलाश की जा रही है।--