8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी…’ भक्ति में लीन महिला ने गाया ऐसा भजन, सुनकर आप भी खो जाएंगे, वीडियो

- भक्ति में मगन महिला ने गाया भजन- 'राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी…'- शमशाबाद क्षेत्र के एक गांव में गाया गया भजन- सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ वीडियो
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

विदिशा

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 6 Jan 2024, 5:08 PM IST

news

'राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी…' भक्ति में लीन महिला ने गाया ऐसा भजन, सुनकर आप भी खो जाएंगे, वीडियो

22 जनवरी को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्थित श्री राम मंदिर में विराजमान होने वाले रामलला का भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह होने जा रहा है। इसी के चलते देशभर में जगह-जगह अक्षत वितरण कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। इन आयोजनों में श्री राम के भजन गायन किए जा रहे हैं। ऐसा ही एक भजन गायन इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक ग्रामीण महीला 'राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी…' भगवान राम की भक्ति में मगन होकर भजन गायन कर रही है। श्री राम की भक्ती में लीन महिला बड़े शानदार ढंग से भजन गा रही है। महिला का ये अंदाज जो कोई भी सुन रहा है वो श्री राम की भक्ती में खुद भी लीन हो जा रहा है।

बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के अंतर्गत आने वाले शमशाबाद के एक गांव का है। विडियो में एक महीला 'राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी…' भगवान राम की भक्ति में मगन होकर भजन सुना रही है। बता दें कि इन दिनों देशभर में अक्षत वितरण का कार्यक्रम किए जा रहे हैं। देशभर के संतों द्वारा कहा गया है कि ये तो संभव नहीं कि पूरे देशवासी राम मंदिर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हो सकें। ऐसे में जिस किसी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने की इच्छा है तो वो अपने आसपास के मंदिरों में जाकर उन्हें सजाने और दीया जलाने के साथ साथ अपने-अपने घरों के मंदिरों को सजाकर इस आयोजन में सांकेतिक भागीदारी कर सकता है।

यह भी पढ़ें- भूसे के ढेर में छिपा बैठा था बाघ, देखने वालों के कंपकंपाती ठंड में छूट गए पसीने, VIDEO


सोशल मीडिया पर महिला की हो रही जमकर तारीफ

इसी क्रम में विदिशा जिले के शमशाबाद क्षेत्र से भगवान राम के भक्त गांव-गांव जाकर लोगों को अक्षत वितरण कर रहे हैं, ताकि आने वाली 22 जनवरी को सभी लोग भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाएं। वहीं वायरल वीडियो इसी अक्षत वितरण कार्यक्रम का बताया जा रहा है। जिसमें एक ग्रामीण महिला भगवान राम का भजन भक्ति में मगन होकर सुना रही है। बताया जा रहा है कि महिला कोई गायक नहीं है, बावजूद इसके श्री राम की भक्ति के कारण ही वो इतने सुरीले अंदाज में भजन गायन कर रही है। फिलहाल वीडियो को सोशल मीडिया पर खासा पसंद किया जा रहा है।