30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोटापा कम करता है जीरा, ये है इस्तेमाल का सही तरीका

जीरा कई बीमारियों में घरेलू औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। पेट की गैस, जलन, पित्त और बुखार में यह बड़ा फायदेमंद होता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Jyoti Kumar

•

Updated: 19 Jun 2023, 7:26 PM IST

cumin.jpg

जीरा कई बीमारियों में घरेलू औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। पेट की गैस, जलन, पित्त और बुखार में यह बड़ा फायदेमंद होता है।

भूख ना लगना : यदि खाना खाने में रुचि न हो तो जीरा भूनकर अनार के रस के साथ लेने से लाभ मिलता है।

यह भी पढ़ें- सावधान! बच्चे को टिफिन में ना दें कटे फल, गंभीर हो सकते हैं परिणाम

बवासीर : जीरे को मिश्री के साथ लेने पर बवासीर की तकलीफ में आराम मिलता है।
मोटापा : भुनी हुई हींग, काला नमक और जीरा समान मात्रा में लेकर चूर्ण बना लें, इसे 1-3 ग्राम की मात्रा में दिन में दो बार दही के साथ लेने से मोटापा कम होता है।

बुखार : जीरे को गुड़ में मिलाकर 10-10 ग्राम की गोलियां बना लें। एक-एक गोली दिन में तीन बार खाने से बुखार में आराम मिलता है।

यह भी पढ़ें-मच्छरों की ही नहीं आपकी जान भी ले सकता है मॉस्किटो कॉइल, होते हैं ऐसे गंभीर परिणाम


जी मिचलाना : प्रेग्नेंसी में जी मिचलाने पर जीरे को नींबू के रस में मिलाकर गर्भवती महिला को देने से घबराहट दूर होती है। छोटे बच्चों को भी उल्टी आदि होने पर जीरा, लौंग, कालीमिर्च और शक्कर को समान मात्रा में लेकर चूर्ण बना लें। शहद के साथ दिन में दो-तीन बार यह चूर्ण चाटने से उल्टी आनी बंद हो जाती है।

बिच्छू काटने पर : शहद में जीरे का चूर्ण और नमक मिलाकर गर्म कर लें। इस मिश्रण को बिच्छू के डंक पर लगाने से लाभ होता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।