1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Muscle Growth Exercises: बिना जिम जाए इन एक्सरसाइज द्वारा करें मसल्स डेवलपमेंट

Muscle Growth Exercises: मसल ग्रोथ के साथ इन एक्सरसाइज द्वारा हमारे शरीर के विभिन्न अंगों को मजबूती भी मिलती है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanya Paliwal

•

Updated: 5 Oct 2021, 8:30 PM IST

muscle.jpg

,,,,

नई दिल्ली। Muscle Growth Exercises: आजकल लोगों में भी सेलिब्रिटीज को देख-देख कर एक्सरसाइज और फिटनेस के प्रति रुझान बहुत बढ़ गया है। विशेष तौर पर पुरुषों में तो मसल्स डेवलपमेंट को लेकर काफी जागरूकता बढ़ गई है। आज हर पुरुष जाता है कि उसके मसल्स मजबूत होने के साथ लोगों का ध्यान भी उनकी तरफ जाए। आजकल कई युवा मसल्स के प्रति बढ़ती दिलचस्पी के कारण जिम जाकर और वहां पर हजारों रुपए खर्च करके अपने आपको फिट रखने की कोशिश करते हैं। लेकिन अगर आप भी उनमें से एक हैं, जो केवल मसल्स डेवलपमेंट के लिए जिम जाकर खूब पैसा खर्च कर रहे हैं, तो हम आपको बता दें कि आप घर पर भी आसानी से इन एक्सरसाइज को करके अपनी मसल ग्रोथ बढ़ा सकते हैं। और साथ ही जिम का खर्चा भी बच जाएगा। तो आइए जानते हैं मसल्स ग्रोथ के लिए की जाने वाली एक्सरसाइज के बारे में...

1. पुशअप
एक्सरसाइज को करने के लिए जमीन पर पेट के बल लेट जाएं। अब अपने दोनों हाथों की हथेलियों को कंधे के बराबर रखें। अब शरीर का वजन पैरों के पंजों और हाथों की हथेलियों पर डालते हुए और शरीर को संतुलित रखते हुए, छाती को ऊपर-नीचे करें। आप चाहें तो शुरुआत में प्रतिदिन पुशअप के कम से कम 10 से 12 के दो सेट कर सकते हैं। और इसके बाद संतुलन बैठ जाने पर धीरे-धीरे सेट की संख्या को बढ़ा लें। क्योंकि शुरुआत में आपको पुशअप करने में थोड़ी परेशानी आ सकती है, लेकिन नियमित रूप से करने पर कुछ दिनों में आप एक्सपर्ट हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें:

2. दौड़ना
सुबह जल्दी उठकर दौड़ना हमारे स्वास्थ्य के लिए हमेशा से ही अच्छा माना जाता रहा है। दौड़ने से ना केवल हमारे पैर मजबूत होते हैं, वरन् तेज दौड़ने पर हम लंबी-लंबी सांस लेते हैं, जिससे हमारी छाती में ज्यादा हवा भर जाती है। और इससे सीने को आकर मिलता है। इसके अलावा दौड़ने से कभी भी हमारे शरीर में ऑक्सिजन की कमी नहीं होती। मसल्स डेवलपमेंट के लिए आप फिर बाद में रोजाना सुबह उठकर 20 से 25 मिनट के लिए दौड़ सकते हैं। फिर धीरे-धीरे दौड़ने के समय को बढ़ाएं।

3. वॉकिंग लंजेस
पैरों को मजबूत बनाने के लिए यह बहुत ही असरकारक एक्सरसाइज है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले हाथों में किसी चीज को पकड़ें। अगर आपके घर में डंबल्स उपलब्ध हों तो उनका प्रयोग करें अन्यथा किसी पानी से भरी बॉटल को हाथ में पकड़ सकते हैं। फिर बारी-बारी से एक-एक पैर को थोड़ा आगे बढ़ा कर घुटने से मोड़ते हुए नीचे की ओर बैठें। इस बात का ध्यान रखें कि नीचे बैठते हुए आपके घुटने जमीन को छूने चाहिए। इस प्रकिया को दोनों पैरों से बारी-बारी 15-15 के दो सेट में दोहराएं। और बाद में धीरे-धीरे संख्या को बढ़ाएं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।