10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पेट की चर्बी को हमेशा के लिए कहे बाय-बाय

जिस तरीके से अब तक आपका वजन बढ़ता है। उसी ढर्रे पर चलते रहने से तो वजन कम होने से रहा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Shankar Sharma

•

Updated: 15 Apr 2018, 4:50 AM IST

पेट की चर्बी

जिस तरीके से अब तक आपका वजन बढ़ता है। उसी ढर्रे पर चलते रहने से तो वजन कम होने से रहा। यानी अगर आप अपना लुक बदलना चाहते हैं तो आपको अपने आपको बदलना होगा। इसके लिए आपको अपने वजन को कम करने के लिए कुछ खास टिप्स पर ध्यान देना होगा।

वजन कम करने के टिप्स
पेट की चर्बी कम करना चाहते हैं, तो आपको अपने जीने का अंदाज बदलना होगा। यानी अगर आप अपना लुक बदलना चाहते हैं तो आपको अपने आपको बदलना होगा।

नींबू पानी से करें शुरुआत
अपने दिन की शुरुआत नींबू पानी से करें। पेट पर जमा अतिरिक्त चर्बी को कम करने का यह कारगर घरेलू उपाय है। गुनगुने पानी में नींबू का रस और थोड़ा सा नमक मिला लें। रोज सुबह इसका सेवन करने से आपका मेटाबॉलिज्म दुरूस्त रहता है।

ब्राउन राइस
सफेद चावल से दूर रहें। अगर आप चावल खाने के इतने ही शौकीन हैं तो इसके स्थान पर ब्राउन राइस का सेवन करें। इसके अलावा अपने आहार में भी ब्राउन ब्रेड, साबुत अनाज और ओट्स जैसे खाद्य पदार्थ शामिल करें।

मीठे से दूर रहें
अगर आप चर्बी कम करना चाहते हैं तो मिठाई से दूर रहें। मीठे पदार्थ जैसे कि मिठाई, मीठे पेय पदार्थ और तैलीय खाद्य पदार्थों से दूर रहें। ये खाद्य पदार्थ आपके शरीर पर अतिरिक्त चर्बी जमा करते हैं। यह चर्बी आपके शरीर के विभिन्न हिस्सों जैसे कि पेट और जांघों पर जमा हो जाती है।

खूब पानी पीएं
पेट की चर्बी कम करने के लिए आपको खूब पानी पीना चाहिए। यह बेहद कारगर उपाय है। नियमित अंतराल पर पानी पीते रहने से आपका मेटाबॉलिज्म बढ़ जाता है और आपके शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं और आपका शरीर स्वस्थ रहता है।

खाएं कच्चा लहसुन
सुबह-सुबह कच्चा लहसुन खाना आपके शरीर के लिए फायदेमंद होता है। रोजाना सुबह लहसुन की दो तीन कलियां चबाना और ऊपर से नींबू पानी पीना आपके लिए फायदेमंद होता है। इससे वजन कम करने की प्रक्रिया दोगुनी हो जाएगी और शरीर में रक्त प्रवाह भी सुचारू हो जाएगा।

मांसाहार से दूर रहें
मांसाहारी भोजन में वसा काफी मात्रा में होती है। यह वसा आपके शरीर में जमा हो जाती है, जिससे आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। अगर आप वाकई वजन कम करना चाहते हैं तो बेहतर है कि आप मांसाहार छोडक़र शाकाहारी भोजन अपनाएं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।