युवा करें दो घंटे व्यायाम
एक हफ्ते में कम से कम दो घंटे तक साधारण या फास्ट एरोबिक्स एक्टिविटी एक वयस्क के लिए जरूरी है।इसके अलावा हफ्ते में दो बार वेट ट्रेनिंग, जिसमें शरीर के सभी हिस्सों को मजबूत करने के लिए एक्सरसाइज भी रूटीन में शामिल होना चाहिए। अगर आप हर रोज सिर्फ 10 मिनट भी व्यायाम को देते हैं, तो यह फैट को फिटनेस में बदलने के लिए पर्याप्त है। साधारण दिनचर्या में आप तेजी से चलकर, जॉगिंग, एरोबिक्स, साइक्लिंग, स्विमिंग और डांसिग से भी खुद को फिट बना सकते हैं।