3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

समय पर न खाना बन सकता है मोटापे का कारण

क्या आप जानते हैं समय पर ना खाना खाना भी आपके मोटापे का एक मुख्य कारण हो सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Divya Kashyap

•

Updated: 14 Jan 2022, 7:28 PM IST

वजन को करना चाहते हैं कम तो न करें इन चीजों का सेवन, बढ़ सकता है आपका वजन

you should avoid these things if you are trying to lose weight

क्या आप इस बात से परिचित हैं की बस ज्यादा खाना खाना ही मोटापे का कारण नहीं होता । बल्कि समय पर ढंग से खाना ना खाना भी मोटापे का एक मुख्य कारण बन सकता है । यदि आप बहुत कम खाना खाते हैं । पर समय से नहीं खाते। सुबह का ब्रेकफास्ट स्किप करते हैं। या दिन में एक दो बार ही खाते हैं । तो यह आपके मोटापे का मुख्य कारण बन सकता है। समय पर खाना ना खाने से पेट में धीरे-धीरे भूख बढता है । और जब आप इकट्ठा बहुत देर बाद कुछ खाते हैं । तो यह बहुत फास्ट प्रोसेस से फैट में कन्वर्ट होता है । इससे आपका मोटापा घटने की वजह बढ़ने लगता है।

इस चीज से बचने के लिए आपको नीचे दिए गए टिप्स का पालन करना चाहिए

कम खाएं पर थोड़ा-थोड़ा खाएं
यदी आपको बहुत ज्यादा भूख नहीं लग रही तो यह बिल्कुल जरूरी नहीं कि आप हमेशा भरपेट भोजन ही करें । आप दिन में कम से कम 4 बार तो खाए। पर इसमें आप क्वेंटिटी को कम कर सकते हैं । इकट्ठा एक या दो बार खाने के बदले आप दिन में चार बार खाना खाए जिसमें आप थोड़ा थोड़ा करके अलग-अलग चीजों को खाने की कोशिश करें।

ड्राई फ्रूट्स को करें शामिल
अगर आप कभी खाना खाना भूल जाए या किसी कारण बस आपको अपना लंच , ब्रेकफास्ट स्केप करना पड़ जाए । तो ऐसे में खाली पेट बिल्कुल ना रहे। इस समय में आप ड्राई फ्रूट्स का सेवन जरूर करें। यह आपके पेट में उन सभी तत्वों की कमी को पूरा करेगा । और साथ ही फैट नहीं बनने देगा । आपको थोड़े-थोड़े भोज भोजन के रूप में यह मिल जाएगा।

जूस को चुने
ज्यादा खाना खाने की वजह जूस को अपने लाइफ में शामिल कर सकते हैं । आप चाहे तो आपने एक बार के खाने को स्कीप करके उसके प्लेस पर एक ग्लास जूस पी सकते हैं। जो आपको फाइबर के साथ-साथ पोषक तत्व भी देगा। और फैट की मात्रा इसमें ना के बराबर होती है। किसी भी जूस को फ्रेश ही पीने की कोशिश करें प्रिजर्वेटिव्स वाली जूस को नजरअंदाज करें।

यह भी पढ़े-कहीं आपके बॉडी में भी तो नहीं हो रही कैल्शियम की कमी

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।