3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weight Loss Tips: 40 के बाद वजन घटाने के लिए अपनाएं ये नियम

Weight Loss Tips: 40 की उम्र के बाद यदि आप अपने बढ़ते वजन का कम करना चाहते हैं तो आपको कुछ खास बातों को जानना जरूरी है। लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल भी नहीं है कि 40 के बाद वजन को नियंत्रित करना नामुमकिन है। आप चाहे तो ...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Yuvraj Singh Jadon

•

Updated: 11 Feb 2020, 3:44 PM IST

Weight Loss

Weight Loss

Weight Loss Tips In Hindi: 40 की उम्र के बाद यदि आप अपने बढ़ते वजन का कम करना चाहते हैं तो आपको कुछ खास बातों को जानना जरूरी है। 40 की उम्र के बाद वजन को कम करना थोड़ा मुश्किल टॉस्क हो जाता है। क्योंकि इस अव्स्था में आपका मैटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है। हार्मोन अलग तरह से काम करते हैं, जिससे मांसपेशियों का नुकसान होता है। इसलिए वजन घटाने के सामान्य तरीके सफल नहीं होते हैं। लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल भी नहीं है कि 40 के बाद वजन को नियंत्रित करना नामुमकिन है। आप चाहे तो अपनी इच्छा शक्ति और नियम के साथ अपना वजन कम कर सकते हैं। आइए एक जानते हैं कि 40 वर्ष की आयु के बाद ( Weight Loss After 40 ) आप अपने वजन पर कैसे काबू कर सकते हैं

कार्ब्स लें पर बहुत ज्यादा नहीं
वजन घटाने के लिए सभी कार्ब्स खराब नहीं हैं। आपको अपने शरीर को ईंधन देने के लिए कार्ब्स की आवश्यकता होती है। यह ऊर्जा में परिवर्तित हो जाता है जो आपको दिनभर एनर्जी फुल रखता है। आपको अपनी डाइट में कार्ब्स की बजाए हेल्दी कार्ब्स जैसे पूरे खाद्य पदार्थ और फल और सब्जियां शामिल करें। आपको सभी विटामिन और खनिज की आवश्यकता होगी। लेकिन अगर आप अपने आहार से कार्ब्स को पूरी तरह काट लेते हैं, तो इससे पाचन संबंधी समस्याएं, थकान और चिड़चिड़ापन हो सकता है। इसलिए, स्वस्थ कार्ब्स लें और इसे प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों के साथ जोड़े।

डाइट में अधिक सब्जियां शामिल करें
वजन कम करने के लिए मौसमी सब्जियों का सेवन करें। वे जितनी रंगीन होंगी, उतनी फायदेमंद रहेंगी। दिन में कम से कम पांच बार सब्यियों के सेवन की कोशिश करें। सब्जियों को डीप फ्राई करने की बजाय भाप से पकाएं। सब्यियों शामिल करने से आपका भोजन अधिक संतुलित और पौष्टिक होगा।

डार्क चॉकलेट लें
डार्क चॉकलेट एंटीऑक्सिडेंट, फाइबर और मैग्नीशियम में उच्च होती है। यह आपके मूड का खुशनुमा बनाने के साथ-साथ आपकी नींद काे बेहतर बनाती है। अच्छी नींद वजन घटाने में मददगार हाेती है। क्याेंकि इससे आपको थकान महसूस नहीं होती है और आप ज्यादा एक्टिव रह सकते हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।