5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शख्स को था अपनी इस ख़ास चीज से बेहद लगाव, जताई ऐसी इच्छा जिसे सुनकर चकरा गया सबका दिमाग

अकसर लोगों को किसी न किसी चीज से बहुत लगाव होता है लेकिन किसी इंसान का अपने कार के प्रति ऐसा लगाव वाकई में विरल है।

2 min read
Google source verification

image

Arijita Sen

Jun 03, 2018

dead body

शख्स को था अपनी इस ख़ास चीज से बेहद लगाव, जताई ऐसी इच्छा जिसे सुनकर चकरा गया सबका दिमाग

नई दिल्ली। इंसान की जब मौत हो जाती है तो उसे या तो जला दिया जाता है या फिर दफना दिया जाता है। ईसाई धर्म में डेड बॉडी को दफनाने के लिए ताबूत का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन क्या आपने कभी किसी इंसान की डेड बॉडी को कार में रखकर दफनाने के बारे में सुना है? ऐसा शायद ही आपने पहले कभी सुना हो।

दरअसल हाल ही में चीन में रहने वाले एक शख्स की डेड बॉडी को ताबूत की जगह कार में रखकर दफना दिया गया। दुनिया में ऐसा शायद पहली बार हुआ है जब किसी की डेड बॉडी को कार में रखकर कार समेत दफनाया गया।

ये भी पढ़ें:पानी में सदियों से सो रही थी ये अनोखी चीज , 2.50 करोड़ रुपए में हुई नीलाम

चीन में रहने वाले क्यूई नाम इस शख्स को अपनी कार से बेहद प्यार था। उनकी ख्वाहिश थी कि मौत के बाद उनकी डेड बॉडी को उनके कार में बिठाकर दफनाया जाए।

चीन के हेबेई इलाके में रहने वाले इस शख्स की मृत्यु के बाद लोगों ने उनकी आखिरी इच्छा को ध्यान में रखकर बॉडी को उनकी लग्जरी सोनाटा कार में रखकर दफना दिया। इस कार को क्रेन के सहारे उठाया गया। बॉडी को कार समेत दफनाने के बाद इसे सीमेंट से कवर कर दिया गया।

ये भी पढ़ें:मेडिकल साइंस को चुनौती दे डाली इस शख्स ने, होता है कुछ ऐसा जिसे देख डॉक्टरों के चेहरे पर आई शिकन

सोशल मीडिया पर दफनाने की इस पूरी प्रक्रिया के वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं। उनका ऐसा कहना है कि आज से कई सौ सालों बाद जब खुदाई के जरिए कार समेत ये बॉडी किसी को मिलेगी तो लोग इसे देख आश्चर्य में पड़ जाएंगे।

जैसा कि हम जानते हैं कि अकसर लोगों को किसी न किसी चीज से बहुत लगाव होता है लेकिन किसी इंसान का अपने कार के प्रति ऐसा लगाव वाकई में विरल है।