29 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहां प्रेग्नेंट होने से पहले लेनी पड़ती है बॉस की इजाजत, नियम तोड़ा तो…

चीन के एक प्राइवेट बैंक की बेहद अजीबोगरीब हरकत सामने आई है।
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

Vinay Saxena

•

Nov 24, 2018

omg

यहां प्रेग्नेंट होने से पहले लेनी पड़ती है बॉस की इजाजत, नियम तोड़ा तो...

नई दिल्ली: चीन के एक प्राइवेट बैंक की बेहद अजीबोगरीब हरकत सामने आई है। बैंक ने अपनी एक महिला कर्मचारी को अबॉर्शन कराने या पेनल्टी भरने का फरमान दे दिया है। महिला की गलती ये थी कि उसने प्रेग्नेंट होने से पहले अपने बॉस से परमिशन नहीं ली थी।

क्या है बैंक का अजीबोगरीब नियम ?


मामला शिजियाजुआंग प्रांत के एक बैंक का है। बैंक के नियम के मुताबिक, महिला कर्मचारी बॉस से परमिशन मिलने के बाद ही प्रेग्नेंट हो सकती हैं। बैंक ने अपनी सभी महिला कर्मचारियों से परमिशन लेने के बाद ही कंसीव करने के लिए कहा है। वहीं, अगर कोई महिला ऐसा नहीं करती है तो उसे अबॉर्शन या पेनल्टी में से किसी एक को चुनना होगा।

महिला की शिकायत पर हुआ एक्शन

मामला अक्टूबर महीने का है। महिला ने शिजियाजुआंग एंप्लाई सर्विस सेंटर में शिकायत कर मदद मांगी है। उसने बताया कि वो बिना परमिशन के प्रेग्नेंट हो गई थी, जिसके बाद अब बैंक उससे अबॉर्शन या जुर्माने में से किसी एक को चुनने के लिए कह रहा है। साथ ही उसने ये भी बताया कि ऐसा पहले भी कई महिलाओं के साथ हो चुका है। महिला से शिकायत मिलने के बाद शिजियाजुआंग एंप्लाई सर्विस सेंटर ने बैंक के साथ मीटिंग करते हुए अपनी अजीबोगरीब प्रेग्नेंसी पॉलिसी को तुरंत खत्म करने के लिए कहा है।

सोशल मीडिया पर हुई बैंक की आलोचना

बता दें, चीन का ये अनोखा फरमान सोशल मीडिया पर भी चर्चा में रहा। इस फरमान की वजह से बैंक को लोगों की अलोचना का शिकार होना पड़ा।

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब

ट्रेंडिंग