
सफाई के दौरान घर में पड़ी मिली ऐसी चीज, रातों—रात अमीर बन गया कपल
नई दिल्ली: अमरीका के लुईजियाना में सफाई के दौरान मिले लॉटरी टिकट से एक कपल रातों-रात अमीर बन गया। हैरोल्ड और टीना एहरनबर्ग ने 1.8 मिलियन डॉलर लॉटरी के जरिए जीते। हालांकि, दोनों ने यह राशि तब जीती जब लॉटरी की राशि को क्लेम करने के लिए दो हफ्तों का ही वक्त बाकी था।
टीना के मुताबिक 'हमारा परिवार थैंक्सगिविंग के लिए शहर आ रहे थे, इसलिए मैं घर की सफाई कर रही थी और मुझे अपने नाइटस्टैंड पर कुछ लॉटरी टिकट मिले, जिन्हें हमने चेक नहीं किया था।' हालांकि, लॉटरी के टिकट मिलने के बाद एक बार कपल ने वेबसाइट पर इनको मैच किया तो इनमें से एक टिकट का नंबर मैच हो गया था। नंबर मिलते ही दोनों बेहद खुश हो गए।
जानकारी के मुताबिक, इस लॉटरी की राशि को क्लेम करने के लिए 180 दिनों का ही समय था, जिनमें से सिर्फ आखिर के दो हफ्ते ही बचे हुए थे। साथ ही इस लॉटरी के जरिए राज्य और संघीय करों के बाद हैरोल्ड और टीम को ईनाम के तौर पर 1,274,313 डॉलर मिले।
Published on:
24 Nov 2018 11:44 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
