एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मौत के 10 दिनों बाद अस्पताल ने ताबूत के साथ महिला के पार्थिव शरीर को परिवार को सौंप दिया। 9 महीने की गर्भवती इस महिला ने बच्चे को जन्म तो दिया था लेकिन महिला के परिवार वालों का दुःख तब दोगुना हो गया जब उन्हें पता चला कि बच्चे की मौत हो चुकी थी। महिला की मां ने बताया था कि उसकी बेटी को सांस लेने में कुछ तकलीफ हो रही थी और अचानक ही उसकी मौत हो गई थी। उन्होंने कहा कि एक तो अपनी बेटी की अचानक मौत से ही घबराई हुई थीं कि अब बच्चे के जन्म की घटना से उन्हें दोहरा सदमा पहुंचा है। उन्होंने बच्चे को भी मां के शव के साथ दफना दिया लेकिन इस खबर को जिसने सुना वो हैरान रह गया।