6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गूगल मैप्स पर दिखी ‘खून की नदी’, पहाड़ों के पीछे सदियों से छिपा था रहस्य!

दुनियाभर में कई ऐसी रहस्यमई चीजें हैं, जिनके बारे में जानकर हर कोई हैरान रह जाता है। सदियों से छिपी हुई ऐसी रहस्यमयी चीजें जब सामने आती हैं, तो इसके बारे में जानकर भी काफी आश्चर्य होता है। ऐसी की एक रहस्यमयी खूनी नदी को लेकर खुलासा हुआ है। ये खूनी नदी रेतीले पहाड़ों के पीछे छिपी हुई थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 1 Apr 2022, 5:46 PM IST

Blood Lake Spotted In Google Maps Peoples shocked

Blood Lake Spotted In Google Maps Peoples shocked

दुनिया में कई तरह की रहस्यमई चीजें मिलती रहती हैं। जिनकी सच्चाई सामने आते ही हर कोई हैरान रह जाता है। कुछ चीजें सदियों से पृथ्वी पर होते हुए भी लोगों की नजरों से दूर रहती है। लेकिन जब इनको लेकर खुलासे होते हैं तो एक बार तो यकीन करना मुश्किल हो जाता है। दरअसल ऐसा ही एक चौंकाने वाला एक और खुलासा हुआ है। एक खूनी नदी दिखाई दी है। इस नदी को गूगल मैप्स पर देखा गया है। दिखाई देने वाली इस के बारे में जिसकी जानकारी मिली वो दंग रह गया। बता दें कि ये नदी अमरीका (America) के साउथ डकोटा (South Dacota) में ये खूनी नदी (Blood Lake) स्पॉट की गई है।


गूगल मैप्स के यूजर तब हैरान रह गए जब उन्हें इस इलाके के लाल खून की नदी दिखाई दी। ऑनलाइन इस मिस्टीरियस एरियल शॉट की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

बता दें कि रेडिट पर गूगल मैप्स की ये फोटो को साझा किया गया है। इसमें ब्लैक हिल्स नेशनल फॉरेस्ट के नजदीक ये लाल रंग की नदी दिखाई दे रही है।

यह भी पढ़ें - Solar Storm: धरती की ओर 21.85 लाख किमी प्रति घंटे की गति से आ रहा सौर तूफान, जानिए कब होगी टक्कर

रेडिट पर ब्लैककेक नाम से मौजूद एक यूजर ने इस तस्वीर को शेयर किया है। इस शेयर करते हुए उसने लिखा कि साउथ डकोटा में मुझे खून की नदी मिली है। ये जंगल स्टेट के वेस्ट में स्थित है। इस जगह पर कई लोग पहाड़ चढ़ने के लिए आते हैं। इस इलाके में टूरिस्ट्स की भीड़ लगी रहती है।


सोने की खदान भी मौजूद

खास बात यह है कि इसी इलाके में सोने की खदान होने का भी दावा किया जा रहा है। इतना ही नहीं इसके साथ ही टिंबर की खेती भी इस इलाके में खूब होती है। ऐसे में सदियों से छिपी हुई खूनी नदी का रहस्य भी सामने आने से लोग हैरान हैं।

इस वजह से नदी का रंग है लाल

गूगल मैप्स पर दिखाई दे रही खून की नदी का रंग लाल होने के पीछे भी खास वजह है। दरअसल इस तस्वीर के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एक यूजर ने लिखा कि इलाके में कई तरह के इंडस्ट्रियल आउटलेट्स मौजूद हैं।


इसी वजह से इस नदी का रंग ऐसा हो गया है। इसका रियल खून से कोई लेना देना नहीं है। नदी किसी आम जल श्रोत की तरह ही था, लेकिन केमिकल्स की वजह से इसका रंग लाल हो गया है। वहीं एक अन्य यूजर ने बताया कि, इस खून की नदी के लिए प्रकृति को बर्बाद करने वालों को थैंक्स।

पहले सोने की खदान के लिए मशहूर था डकोटा का ब्लैक हील्स

साउथ डाकोटा के ब्लैक हिल्स को पहले सोने की खदानों के लिए जाने जाता था,हालांकि वर्ष 2001 के बाद से यहां उत्पादन बंद कर दिया गया।

वहीं साउथ डकोटा काफी समय से माइनिंग के लिए जाना जाता है। यहां सोने के अलावा सीमेंट, सोना, बालू और पत्थर की माइनिंग भी होती है। इसके अलावा इस इलाके में स्थित मिसौरी रिवर को बिजली के उत्पादन के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इस वजह से भी नदी में मिले केमिकल्स ने इसका रंग लाल कर दिया होगा।

यह भी पढ़ें - मां ने भीख मांगकर इकट्ठे किए 80 हजार रुपए के सिक्के, बेटे ने पूरा किया अपना सपना