5 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहां रहस्यमयी ढंग से खेत के बीचों-बीच पड़ा है ये विमान, लोगों के लिए बनी बड़ी पहेली

इंडोनेशिया के बाली में खेत में पेड़ों से घिरा ये प्लेन टूरिस्ट्स अट्रैक्शन बन गया है।
2 min read
Google source verification

•

image

Arijita Sen

•

Oct 05, 2018

बोइंग-737

यहां रहस्यमयी ढंग से खेत के बीचों-बीच पड़ा है ये विमान, लोगों के लिए बनी बड़ी पहेली

नई दिल्ली। हमें यदि कोई चीज कहीं गिरा हुआ दिखाई दें तो पहले हम उसे देखते हैं। कुछ दिन बाद भी यदि वह उसी स्थान पर ही दिखाई दें तो हमें आश्चर्य होता है कि आखिर ये ऐसा ही एक ही स्थान पर रखा क्यों है? अब अगर एक बोइंग सालों से एक ही स्थान पर पड़ा रहे तो ऐसे में लोगों के मन में कई सारे सवालों का आना लाजमी है।

ऐसा ही कुछ हुआ इंडोनेशिया के बाली में, जहां के एक खेत में एक बोइंग जस का तस रखा हुआ है और ये कोई नकली बोइंग नहीं बल्कि असली का है।बोइंग-737 विमान वहां के लोगों के लिए एक पहेली बन गया है।

पहले लोग इस बोइंग को देखकर नकली समझते थे लेकिन जब पास जाकर देखा तो सभी के होश उड़ गए क्योंकि ये असली बोइंग-737 विमान था। सबके दिमाग में बस ये ही सवाल चल रहा था कि आखिर ये कहां से आया? कैसे आया और क्यों? और कब तक रहेगा? इसे यहां रखने का उद्देश्य क्या है?

बता दें कि इंडोनेशिया के बाली में खेत में पेड़ों से घिरा ये प्लेन टूरिस्ट्स अट्रैक्शन बन गया है। हैरान करने वाली बात तो ये है कि इस प्लेन पर किसी भी कंपनी का न तो नाम है और न ही कोई नंबर है, ऐसे में ये यहां कैसे आया इस बात को जानने के लिए लोगों में काफी उत्सुकता है। यहां लोग इस बोइंग को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं।

कुछ लोगों का मानना है कि शायद इस जमीन का मालिक इस प्लेन के अंदर कोई रेस्टोरेंट या कुछ और खोलने की चाहत रखता है,लेकिन आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से वो ऐसा नहीं कर पा रहा है और जिस कारण ये विमान यहां पड़े-पड़े जंग खा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस बोइंग को लेकर स्थानीय निवासियों का कहना है कि शायद इस विमान को यहां हाईवे के जरिए लाया गया होगा। इसे देखने के लिए यहां दूर-दूर से लोग आते रहते हैं और इसके बारे में तरह-तरह की बातें करते रहते हैं।

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब

ट्रेंडिंग