12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रोस्टेड ‘सुअर’ से लेकर सड़ी हुई शार्क तक, यहां मिलेगा दुनिया का सबसे ‘बकवास’ खाना

स्वीडन में एक 31 अक्टूबर से एक ऐसे म्यूजियम की शुरुआत होने जा रही है, जिसका नाम है Disgusting Food Museum यानि घृणित खानों का संग्रहालय।

2 min read
Google source verification

image

Vinay Saxena

Oct 12, 2018

omg

रोस्टेड 'सुअर' से लेकर सड़ी हुई शार्क तक, यहां मिलेगा दुनिया का सबसे 'बकवास' खाना

नई दिल्ली: आपने कई एेसे म्यूजियम देखें होंगे, जहां ऐतिहासिक चीजें रखी जाती हैं और कुछ ऐसे भी होते हैं जहां पर एकदम अलग चीजें होती हैं। अब हम आपको एक अनोखे म्यूजियम के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका नाम सुनकर ही आप हैरान रह जाएंगे। आइए जानते हैं आखिर इस म्यूजियम में क्या है एेसा।

स्वीडन में खुलेगा Disgusting Food Museum


स्वीडन में एक 31 अक्टूबर से एक ऐसे म्यूजियम की शुरुआत होने जा रही है, जिसका नाम है Disgusting Food Museum यानि घृणित खानों का संग्रहालय। यहां दुनिया के 80 सबसे बकवास फूड रखे जाएंगे। यह पर आपको सभी कुछ बहुत ही बकवास मिलने वाला है जैसा कि इस म्यूजियम को बनाने वाले ने बताया है।

रोस्टेड 'सुअर' से लेकर सड़ी हुई शार्क तक, मिलेगा एेसा बकवास खाना

इस म्यूजियम में सड़ी हुई शार्क, जो कि आईसलैंड की नेशनल डिश है। चीन का बदबूदार टोफू, पेरू के रोस्टेड सुअर, फिलिपिन्स में सड़कों पर मिलने वाला बतख का फर्टिलाइज़्ड और उबला हुआ अंडा जैसे खाने के सैंपल मिलेंगे।

अनोखे संग्रहालय बनाने के लिए जाने जाते हैं वेस्ट

बता दें, इस म्यूजियम को सैमुएल वेस्ट ने तैयार किया है। वेस्ट इस तरह के संग्रहालय बनाने के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले वेस्ट ने ‘Museum of Failures’ भी बनाया है, जहां उन्होंने ऐसे फेल हुए उत्पादों को जगह दी जिसे बड़ी कंपनियों ने बनाया। वेस्ट का कहना है कि वह लोगों के लिए हमेशा से कुछ अलग आैर नया करना चाहते हैं। लोगों को यूनीक चीज मिलेगी तो वह ज्यादा आकर्षित होंगे।

लोग कर रहे बेसब्री से इंतजार


बता दें, लोग इस म्यूजियम के खुलने का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि वह न सिर्फ इसको लेकर एक्साइटेड हैं, बल्कि इसके खुलने का इंतजार कर रहे हैं। यहां पर उन्हें कुछ नया देखने को मिलेगा।