12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शख्स की आंख में कई दिनों से हो रही थी खुजली, डॉक्टर ने देखा तो उड़ गए होश

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में डॉक्टर एक शख्स की आंख से कीड़ा निकालते दिख रहे हैं।

2 min read
Google source verification

image

Vinay Saxena

Oct 12, 2018

omg

शख्स की आंख में कई दिनों से हो रही थी खुजली, डॉक्टर ने देखा तो उड़ गए होश

नई दिल्ली: कर्नाटक के कुंडलपुर से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स आंख में दर्द और खुजली की शिकायत लेकर डॉक्टर के पास पहुंचा था। जब डॉक्टर ने आंख की जांच की तो वह दंग रह गए। डाॅक्टर ने कहा कि आंख के अंदर का नजारा हैरान करने वाला था। उनके पास ये पहला केस था।

आंख के अंदर दिखा 15cm लंबा कीड़ा, डाॅक्टर ने तुरंत की सर्जरी

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में डॉक्टर एक शख्स की आंख से कीड़ा निकालते दिख रहे हैं। यह वीडियो कर्नाटक के कुंडलपुर का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, शख्स को कई दिनों से आंख में दर्द और खुजली की शिकायत थी। वह डॉक्टर रेड्डी के पास पहुंचे। जब डॉक्टर ने आंख की जांच की तो आंख के अंदर एक कीड़ा दिखा। उन्होंने तुरंत इसे आंख से बाहर निकालने का फैसला लिया आैर पिन के जरिए उसे बाहर कर दिया।

जा सकती थी शख्स के आंखों की रोशनी

डॉक्टर रेड्डी के मुताबिक, यह कीड़ा एक परजीवी रिंगवार्म जिसे वुचेरिया बैंक्रॉफ्टी के नाम से जाना जाता है। यह कीड़ा व्यक्ति की दृष्टि को नुकसान पहुंचाने की क्षमता रखता है। अगर सर्जरी कर तत्काल उसे हटाया नहीं जाता तो व्यक्ति की आंखों की रोशनी भी जा सकती थी।

कीड़े को जिंदा रखना था चुनौती


डॉक्टर शेट्टी के मुताबिक, सर्जरी के दौरान सबसे बड़ी चुनौती कीड़े को जीवित रखने की थी। अगर वह आंख के अंदर मर जाता तो इंफेक्शन फैल सकता था। पिन के जरिए जब उसे पकड़ा जा रहा था तो वह इधर-उधर हो रहा था, जिसकी वजह से उसे पकड़ने में काफी दिक्कत हुई। उन्होंने कहा कि शख्स के खून में भी कीड़े होने की आशंका है। उसका इलाज किया जा रहा है। डॉक्टर के मुताबिक, कीड़ा करीब 15cm लंबा था। आंख की सर्जरी कर कीड़ा निकालने का यह पहला मामला है।