31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक नहीं बल्की 4 लड़कों के साथ भागी युवती, तय नहीं कर पाई किससे करे शादी, लकी ड्रा से चुना पति

एक लड़की चार लड़कों के साथ घर से भाग गई थी, पकड़े जाने पर वह खुद कन्फ्यूज हो गई कि शादी किस लड़के से की जाए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 3 Apr 2022, 10:04 PM IST

एक नहीं बल्की 4 लड़कों के साथ भागी युवती, तय नहीं कर पाई किससे करे शादी, लकी ड्रा से चुना पति

एक नहीं बल्की 4 लड़कों के साथ भागी युवती, तय नहीं कर पाई किससे करे शादी, लकी ड्रा से चुना पति

यूपी के अंबेडकरनग नगर से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां एक लड़की शादी करने के लिए चार लड़कों के साथ अपने घर से भागी थी। लेकिन बाद में वो कंफ्यूज हो गई कि वह उन लड़कों में से किसे अपने पति के तौर पर चुने। हालांकि, बाद में बड़े ही अनोखे तरीके से लड़की के लिए दूल्हा चुना गया और यह मामला चर्चा का विषय बन गया।

मिली जानकारी के अनुसार लड़की का कन्‍फ्यूजन इतना बढ़ा कि बाकायदा पंचायत बैठी। फिर पर्ची डालकर फैसला किया गया। पांच दिन पहले लड़की इन चार लड़कों के साथ घर से भाग गई थी। लड़कों ने लड़की को दो दिन अपनी रिश्तेदारी में छिपाए रखा लेकिन उसके बाद पकड़े गए।

लड़की के परिवारवाले लड़कों के खिलाफ मुकदमे की तैयारी करने लगे, इसी बीच मामला पंचायत में चला गया। पंचायत ने शादी करने का प्रस्ताव रख दिया। जब लड़की से पूछा गया तो वो यह तय नहीं कर पा रही थी कि आखिर वह किसे अपना पति बनाए।

मामले में पेंच तो तब फंस गया जब लड़की को भगाने वाले कोई भी युवक उससे शादी के लिए तैयार नहीं हो रहा था। मामले का कोई हल न निकलने पर पंचों ने तीन दिन तक बंद कमरे में इस बात पर चर्चा की कि आखिर अब क्या किया जा सकता है। काफी सोच-विचार के बाद पंचायत ने तय किया कि अब लड़की से शादी कौन करेगा इसका फैसला पर्ची डालकर ही किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: इस गांव में लड़कियां बड़े होते ही बन जाती हैं लड़का, इस रहस्य का वैज्ञानिक भी नहीं लगा पाए पता

इसके बाद चारों युवकों के नाम की पर्ची डाली गई और जो नाम निकला उसी पर समझौता हो गया। पंचायत के दौरान चारों युवकों के नाम पर्ची पर लिखने के बाद उसे कटोरी में रख दिया गया। इस दौरान पंचों ने एक छोटे बच्चे से एक पर्ची को उठाने को कहा। बच्चे के पर्ची उठाते ही तीन दिन से चल रहा विवाद सुलझ गया और युवती की शादी उसी युवक के साथ तय हो गई जिसका नाम पर्ची में निकला था।

यह भी पढ़ें: सिर्फ एक तरबूज के लिए छिड़ गया था युद्ध, मर-मिटे थे हजारों सैनिक

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़