
कुत्ते का उसकी मालकिन से लगाव का ये वीडियो नम कर देगा आंखें, एंबुलेंस में बैठने के लिए ऐसे लगा रहा जतन
नई दिल्ली। आज कल लगभग हर घर में आपको कुत्ते पले दिख जाएंगे। ऐसा इस लिए कि उनसे वफादार और समझदार कोई जानवर नहीं होता। बहुत से डॉग लवर ऐसे हैं जो बिना डॉग्स के रह ही नहीं पाते हैं। हमने वो कहावत तो कई बार सुनी और पढ़ी होंगी की “जानवर इन्सान के दोस्त होते हैं” और खास कर पालतू जानवर। आए दिन उनके वफादारी के किस्से सुनने को मिलते हैं। डॉग्स हम इंसानों की तरह बोल तो नहीं पाते लेकिन वे आंखों की भाषा बोलने में पारंगत होते हैं। जिस भी घर को ये अपना मान लेते हैं उस घर में और घर के लोगों के लिए अपना पूरा जीवन लगा देते हैं। ऐसा ही वफादारी का किस्सा आज कल खबरों में छाया हुआ है। चीन से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसपर यकीन करना थोड़ा मुश्किल है लेकिन यह शत प्रतिशत सच है। आइए हम आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला।
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चीन में एक कुत्ता अपनी मालकिन से इतना प्यार करता है उसे एक पल के भी लिए अकेले छोड़ने से डरता है। इस डॉग की मालकिन जब किसी कारणवश बेहोश होकर गिरी तो उसका पालतू डॉगी उसका साथ नहीं छोड़ रहा था। उसने एक पल के लिए भी उसका साथ नहीं छोड़ा आपको जाकर और हैरानी तब होगी जब आपको पता चलेगा कि यह वफादार जानवर अपनी मालकिन के साथ एम्बुलेंस में बैठकर अस्पताल भी गया। चीन के दाकिंग प्रांत का यह मामला आज-कल सुर्खियों में बना हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो से यह साफ दिख रहा है कि कुत्ता कैसे अपनी मालकिन को प्यार करता है उसका खयाल रखता हुआ वीडियो में दिख रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि यह डॉग अपनी मालकिन की खराब तबियत देखकर कितना परेशान है और किस तरह उसकी फिक्र कर रहा है।
Published on:
17 Aug 2018, 3:39 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.