सिर्फ इतना ही नहीं 200 साल के होने के बाद भी वे यूनिवर्सिटी में पढ़ाने जाया करते थे। ली बचपन से ही पढ़ने-लिखने में सक्षम थे। आम तौर पर स्वीकार की गई कहानियों के अनुसार उन्होंने कांसू, शांसी, तिब्बत, अन्नाम, सियाम और मंचूरिया में जड़ी-बूटियों की खोज की थी। पहले एक सौ साल तक वह इस व्यासाय में बने रहे। बाद में अन्य लोगों द्वारा इकट्ठा की गई जड़ी-बूटियों को बेचने का व्यवसाय किया। उन्होंने अन्य चीनी जड़ी बूटियों के साथ लिंगजी, गोजी बेरी, जंगली जिनसेंग, शू वू और गोटू कोला आदि जड़ी बूटियां बेची।