scriptजब आसमान से होने लगी मांस के टुकड़ों की बरसात, देखकर सहम गए लोग | human body parts fall from the sky and land in jeddah | Patrika News
अजब गजब

जब आसमान से होने लगी मांस के टुकड़ों की बरसात, देखकर सहम गए लोग

इस नजारे को देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। सब सहम गए और डर के मारे इध-उधर भागने लगे।

नई दिल्लीAug 31, 2018 / 03:09 pm

Priya Singh

human body parts fall from the sky and land in jeddah

जब आसमान से होने लगी मांस के टुकड़ों की बरसात, देखकर सहम गए लोग

नई दिल्ली। यह घटना है जेद्दाह की यहां लोग उस वक्त चकित रह गए जब अचानक आसमान से इंसान के कटे हुए हाथ और पैर जमीन पर गिरने लगे मानों जैसे उनकी बारिश हो रही हो। इस नजारे को देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। सब सहम गए और डर के मारे इध-उधर भागने लगे। लोगों को समझ में नहीं आ रहा था कि आसमान से इंसान के शरीर के कटे हुए अंग कैसे गिर सकते हैं। आपको बता दें कि सड़क से गुजर रहे कई लोगों ने मानव अंगों को आसमान से सड़क पर गिरते अपनी आंखों से देखा था।

महिला ने एक मोबाइल के लिए कर दिया ऐसा घिनौना काम, अपने बच्चे को ही…

हालांकि एक रिपोर्ट के मुताबिक में इस बात का खुलासा हुआ था कि आसमान से इंसान के टुकड़े गिरने के पीछे एक बड़ी वजह हो सकती है। गरीब देशों के लोग दूसरे देशों में जाने के लिए विमान के लैंडिग गियर में जाकर छिप जाते हैं। ऐसा ही किसी विमान में भी हुआ होगा। कोई आदमी लैंडिंग गियर में फंस गया होगा और जब विमान आसमान में होगा तो उसकी लाश के टुकड़े शहर में गिर रहे होंगे। आपने आसमान से ओले गिरने की बात सुनी और देखी होगी, मछलियों के भी गिरने की बातें भी सुनी होगी। लेकिन अपने कभी कल्पना भी नहीं की होगी की आसमान से इंसानों के कटे हाथ-पैर के टुकड़ों की भी बारिश हो सकती है।

लोगों को शांत करने के लिए प्रशासन ने जांच बिठाई, जिसके बाद आई एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ कि आसमान से इंसान के टुकड़े गिरने के पीछे एक बड़ी वजह लोगों का छिपकर दूसरे देश जाने की कोशिश करना है। खबरों के मुताबिक गरीब देशों के लोग दूसरे देशों में जाने के लिए विमान के लैंडिग गियर में जाकर छिपकर जाने की कोशिश करते हैं।

 

human body parts fall from the sky and <a  href=
land in jeddah” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2018/08/31/arab_3339043-m.jpg”>

Home / Ajab Gajab / जब आसमान से होने लगी मांस के टुकड़ों की बरसात, देखकर सहम गए लोग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो