8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सावधान! कुत्ते के साथ सोता था यह शख्स, किया एेसा प्यार कि बर्बाद हो गई जिंदगी

जानवर का इंसान के ज्यादा करीब होना उसके लिए जानलेवा भी साबित हो सकता है।

1 minute read
Google source verification

image

Vinay Saxena

Aug 01, 2018

shocking

सावधान! कुत्ते के साथ सोता था यह शख्स, किया एेसा प्यार कि बर्बाद हो गई जिंदगी

नई दिल्ली: अगर आपने अपने घर में कुत्ता पाल रखा है या आप कुत्तों से कुछ ज्यादा ही लगाव रखते हैं तो सावधान हो जाएं, क्योंकि ये प्यार आपको भारी पड़ सकता है। दरअसल, दुनियाभर में लोग डॉग्स को अपने बच्चों की तरह पालते हैं। वह उनके साथ खाते, खेलते और सोते हैं, लेकिन जानवर का इंसान के इतने करीब होना उसके लिए जानलेवा भी साबित हो सकता है। जी हां, अमेरिका में कुछ ऐसा हुआ जिससे एक शख्स की जिंदगी बर्बाद हो गई।

कुत्ते का एक बार चाटना पड़ा भारी

यह मामला हैरान करने वाला है, लेकिन सच है। दरअसल, विस्‍कॉन्‍स‍िन के रहने वाले 48 वर्षीय ग्रेग मोंटेउफुल को उनके डॉग का एक बार चाटना भारी पड़ गया। चाटने के दौरान खतरनाक बैक्टीरिया ग्रेग के खून न में दाखिल हो गया और वह इतनी तेजी से फैला कि उनके पैर काटने पड़े।

कुत्तों से बहुत प्यार करते थे ग्रेग

ग्रेग की पत्नी ने बताया कि ग्रेग डॉग्स से बहुत प्यार करते हैं। उन्होंने अपनी लगभग पूरी जिंदगी डॉग्स के साथ ही बिताई। लेकिन यही प्यार उनके लिए मुसीबत बन गया। उन्हें कुत्ते के चाटने से इन्फेक्शन हो गया।

कुत्तों की लार से आता है बैक्टीरिया, खून में पहुंचते हुआ इन्फेक्शन

डॉक्टर्स की मानें तो कुत्तों के लार से इस तरह का बैक्टीरिया आता है। यह बैक्टेरिया ग्रेग के खून में पहुंच गया, जिसकी वजह से उन्हें इन्फेक्शन हो गया। उनके शरीर का ब्लड प्रेशर कम होता गया और इसका सीधा असर उनके शरीर पर पड़ने लगा। जानकारी के मुताबिक, कई बार उनका ब्लड प्रेशर इतना गिर जाता है कि हाथ और पांव भी काम करना बंद कर देते हैं। बता दें, अगर ग्रेग के पैर नहीं काटे जाते तो यह इन्फेक्शन उनके पूरे शरीर में फैल सकता था। इसे रोकने के लिए ही उनके दोनों पैरों को काटना पड़ा।