नई दिल्ली: कुछ दिनों पहले पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने एक महिला को पति द्रवारा काली-कलूटी कहने पर तलाक की इजाजत दी थी। कोर्ट का यह फैसला सुर्खियों में रहा था आैर सोशल मीडिया पर भी चर्चा में था। इसके ठीक उलट गुजरात के अहमदाबाद से एक एेसा मामला सामने आया, जहां पति ने अपनी पत्नी से तलाक के लिए कोर्ट में अपील की। हालांकि, शख्स की अपील मंजूर नहीं हुई।