28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Ajab Gajab / दुल्हन के लाख मना करने के बावजूद सुहागरात पर दूल्हे ने खा ली ये ‘गलत’ चीज, फिर हुआ एेसा कि…

दुल्हन के लाख मना करने के बावजूद सुहागरात पर दूल्हे ने खा ली ये ‘गलत’ चीज, फिर हुआ एेसा कि…

शादी के दिन पति—पत्नी दोनों बेहद खुश थे। सुहागरात पर जब अपने पति कमरे में पहुंचा तो दुल्हन ने उसको दूध का ग्लास देकर स्वागत किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vinay Saxena

•

Updated: 11 Sep 2018, 12:18 PM IST

weird

दुल्हन के लाख मना करने के बावजूद सुहागरात पर दूल्हे ने खा ली ये 'गलत' चीज, फिर हुआ एेसा कि...

नई दिल्ली: शादी से पवित्र बंधन में बंधने के बाद लड़का और लड़की दोनों को ही एक—दूसरे की इच्छाओं भावनाओं को बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। वो लड़की जो अपना घर—परिवार पीछे छोड़ एक नए घर में नई जिंदगी की शुरुआत करने जाती है अगर उसे शादी की पहली ही रात प्रताड़ना झेलनी पड़े तो शायद इससे बुरा उसके लिए कुछ नहीं हो सकता। कुछ ऐसा ही उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में, जहां सुहागरात पर पत्नी के लाख मना करने के बावजूद पति पान—मसाला खा लिया। जब पत्नी ने इसका विरोध किया तो उसे पीटा भी गया।

पत्नी ने कई बार किया मना, लेकिन नहीं माना पति

शादी के दिन पति—पत्नी दोनों बेहद खुश थे। सुहागरात पर जब अपने पति कमरे में पहुंचा तो दुल्हन ने उसको दूध का ग्लास देकर स्वागत किया। इसके थोड़ी देर बाद पति ने पान—मसाला अपने मुंह मे रख लिया। इस दौरान उसकी पत्नी ने उसे कई बार ऐसा करने से मना किया और इसको खाने की नुकसान भी बताती रही, लेकिन उसने अपनी नई दुल्हन की एक बात नहीं मानी और मसाला खाता रहा।

कर दी पत्नी की पिटाई


जब उसकी पत्नी गुस्सा हुई और उसने इसका विरोध किया तो नाराज होकर उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद पत्नी ने भी अपने पति के साथ सारे रिश्ते खत्म करने का फैसला ले लिया और सुहागरात के अगले दिन ही पत्नी अपने पति को छोड़कर चली गई। जानकारी के मुताबिक, ये खबर गांव में आग की तरह फैल गई। मामला पंचायत में पहुंचा, जहां महिला ने आपबीती सुनाई। यहां भी उसका साथ नहीं दिया गया, बल्कि उसे ही भला—बुरा कहा गया। महिला ने गुस्से में पंचायत के सामने ही पति से सारे रिश्ते खत्मक कर दिए और अकेले ही वहां से मायके लौट गई। महिला के परिवारवालों ने उसके ससुराल और पति के खिलाफ प्रताड़ित करने की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।