28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Hot On Web / नींद में लड़की को हुआ अजीब एहसास, आंखें खोलते ही निकल पड़ी चीखें

नींद में लड़की को हुआ अजीब एहसास, आंखें खोलते ही निकल पड़ी चीखें

उड़ीसा के एक गर्ल्स हॉस्टल में उस समय हड़कंप मच गया जब एक कमरे से लड़की जोर-जोर से चीखने लगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vinay Saxena

•

Updated: 11 Sep 2018, 11:11 AM IST

snake

नींद में लड़की को हुआ अजीब एहसास, आंखें खोलते ही निकल पड़ी चीखें

नई दिल्ली: उड़ीसा के एक गर्ल्स हॉस्टल में उस समय हड़कंप मच गया जब एक कमरे से लड़की जोर-जोर से चीखने लगी। लड़की की चीखें सुनकर उसकी सहेलिया मौके पर पहुंची तो उनके भी होश उड़ गए। दरअसल, लड़की को उसके रूम में एक कोबरा दिखाई दिया। इसके बाद मौके पर पहुंचे स्नेक कैचर ने उसे पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।

नींद में हाथ से टटोला बेड, हुआ अजीब एहसास


मामला उड़ीसा के मयूरभंज जिले के बरीपाड़ा में मौजूद गर्ल्स हॉस्टल का है। रविवार सुबह हॉस्टल के एक रूम में जब लड़की हल्की नींद में थी तो उसे लगा कि उसके बेड पर कुछ है। उसने आंखें बंद किए ही हाथ से अपने बेड पर टटोला तो उसे कुछ अजीबोगरीब एहसास हुआ। उसने आंखें खोलकर देखा तो एक बड़ा कोबरा उसके पास बेड पर ही लेटा हुआ था। सांप को देखते ही लड़की की चीखें निकल पड़ी और वह बेहद घबरा गई।

स्नेक कैचर की टीम ने पकड़कर जंगल में छोड़ा


हॉस्टल में रहने वाली लड़कियां उसके पास पहुंची तो वह भी डर से सहम गईं। वहां मौजूद एक सहेली ने इशारा कर लड़की को अपने पास बुला लिया। इसके बाद सांप को पकड़ने के लिए वन विभाग से संपर्क किया गया। मौके पर स्नेक कैचर पहुंचे और मछली पकड़ने वाले नेट के जरिए कोबरा को पकड़ लिया। इसके बाद उसे जंगल में छोड़ दिया गया। जानकारी के मुताबिक, कोबरा की लंबाई करीब पांच फीट थी वह आराम से बेड पर लेटा हुआ था। इस दौरान उसने लड़की को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। बता दें, आमतौर पर कोबरा इंसानों पर अटैक नहीं करते है। हालांकि, अगर उन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जाती है तो वह खुद के बचाव में हमला कर देते हैं। कोबरा का यही हमला कई बार लोगों के लिए घातक साबित होता है।