
इस गांव के लोगों के पास है अरबों की सम्पत्ति कि देखकर कुबेर भी शरमा जाएं
नई दिल्ली। हीरा एक बहुत ही खूबसूरत और बेशकीमती पत्थर है जिसकी कीमत लाखों-करोड़ो में होती है। हीरे के ज़ेवरात खरीदना हर किसी के बस की बात नहीं होती है क्योंकि हीरे के आभूषण काफी महंगे होते हैं लेकिन आपको बता दें कि धरती पर एक ऐसे गांव का अस्तित्व है जहां हर घर में हीरे जड़े हैं।
ये कोई मज़ाक नहीं है बल्कि वाकई में इस गांव के हर घर की दीवारों से लेकर छत तक हीरों से लदी हुई है और इन चमकती हीरों के चलते यहां रात का नज़ारा बेहद खूबसूरत होता है इस नज़ारे को देखकर ऐसा लगता है कि आसमान के सारे तारे जमीन पर उतर आए हैं। हम यहां बात कर रहे है जर्मनी के बारे में,जी हां जर्मनी में एक ऐसा शहर हैं, जहां हर घर की दीवार से लेकर उसकी छत तक हीरे की छोटे-छोटे टुकड़ों से बनी हुई है।
इस शहर का नाम नोर्डलिंडेन है।जर्मनी का ये शहर अपनी इसी खूबी के चलते काफी मशहूर है,जहां हर घर की दीवारें हीरे के छोटे-छोटे टुकड़ों से भरी पड़ी हैं। दरअसल नौवीं शताब्दी में निर्माण के समय नोर्डलिंडेन शहर के लोगों को इस बात का पता ही नहीं था कि वो जिन पत्थरों से अपने घर का निर्माण कर रहे हैं वो हीरे से भरा पड़ा है।
ये हीरे इतने छोटे हैं कि इन्हें नग्न आखों से देख पाना संभव नहीं था लेकिन जैसे ही हीरे से बने इन घरों पर सूरज की रोशनी पड़ी ही ये तेजी से चमकने लगी और इसी वजह से यहां के लोगों को पत्थरों में हीरा होने का पता चला।
आपको बता दें कि आज से करीब दस लाख साल पहले नोर्डलिंडेन क्षेत्र में एक क्षुद्रग्रह या एस्ट्रॉयड की हलचल हुई थी और जिसके दबाव और गर्मी से तपे किसी उल्कापिंड के टकराने की वजह से यह क्षुद्रग्रह अपने साथ हीरों के बहुत छोटे-छोटे कण लेकरआया था।
जब इस बारे में भूवैज्ञानिक शोएमेकर और चाओ से बात किया गया तो उन्होंने कहा कि नोर्डलिंडेन में करीब 72 हजार टन हीरे है। जर्मनी का ये क्षेत्र अपनी इसी खूबी और खूबसूरती के चलते काफी मशहूर है और यहां आने वाले लोग इन हीरे जड़े चमकीले घरों को देखते ही रह जाते हैं।
Published on:
15 Sep 2018, 5:31 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.