3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खौफ का दूसरा नाम है ये सुरंग, यहां माचिस जलाई तो समझिये गए आप

आज हम आपको ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जो दुनिया भर में खौफ का पर्याय बन चुकी है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vineet Singh

•

Updated: 27 May 2018, 8:45 AM IST

screeming tunnel

खौफ का दूसरा नाम है ये सुरंग, यहां माचिस जलाई तो समझिये गए आप

नई दिल्ली: दुनिया में ऐसे लोगों की भरमार है जो मानते हैं कि भूत-प्रेतों का वजूद असलियत में होता है। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि कुछ लोगों ने ऐसी ताकतों को महसूस किया है जो अलौकिक और असामान्य थीं। दुनिया में ऐसी कई जगहें हैं जहां पर आप ऐसी ताकतों को महसूस कर सकते हैं। आज हम आपको ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जो दुनिया भर में खौफ का पर्याय बन चुकी है। इस जगह को 'स्क्रीमिंग टनल' के नाम से जाना जाता है।

जिस खौफनाक स्क्रीमिंग टनल के बारे में हम बात कर रहे हैं वो कनाडा के ओनटेरियो में नियाग्‍रा फाल्‍स के पास स्थित है। इस टनल का निर्माण सन 1900 में ग्रांड ट्रेक रेलवे लांइस के नीचे गया गया है। बता दें कि इस टनल के बारे में कई बातें मशहूर हैं जिन्हें जानने के बाद आपको भी डर लग जाएगा। जानकारी के अनुसार इस टनल का इस्तेमाल पानी के बहाव को पास के खेतो की तरफ मोड़ने किया जाता था।

ऐसा कहा जाता है कि इस टनल में कई दर्दनाक हादसे हुए हैं जिनमें मौतें भी हुई थीं और तभी से इस टनल में आत्माएं भटकती हैं और वो यहां पर आने वाले लोगों को डराती हैं। आपको बता दें किसी जमाने में इस टनल के पास एक लकड़ी का घर होता था जिसमें एक लड़की अपने पिता के साथ रहती थी। एक दिन इस घर में आग लग गयी। इस दौरान लड़की घर में अकेली थी। हवा का रुख तेज होने की वजह से आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। इस आग की चपेट में लड़की भी आ गयी और वो किसी तरह घर से भागने लगी उसे लगा कि टनल में पानी होगा जिसमें कूदकर वो अपनी जान बचा लेगी।

जब वो लड़की टनल में कूदी तब वो सीधे जमीन पर गिर गयी क्योंकि टनल में पानी नहीं था और वो सूखी थी। लड़की आग से घिरी हुई थी और वो बुरी तरह से चीख रही थी। इस चीख को सुनकर लोग वहां पर आ गए लेकिन किसी ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की जिससे उसकी मौत हो गयी। तभी से कहा जाता है कि इस लड़की की आत्मा इस टनल में भटकती है।

इस हादसे के बाद टनल में एक और बड़ा हादसा हुआ था। दरअसल इस टनल में कोई आता-जाता नहीं था जिससे ये जगह सुनसान पड़ी रहती थी। इसी बात का फायदा उठाकर कुछ हैवानों ने एक लड़की के साथ इस टनल में कुकर्म किया और फिर तेल डालकर उसे जला दिया, ये लड़की इस दौरान तेजी से चीख रही थी, लोगों ने जब ये आवाज सुनी तो उन्हें लगा कि ये उसी लड़की आत्मा है जो जलकर मरी थी। कोई घर से बाहर नहीं आया।

आपको बता दें कि काफी समय बाद एक आदमी को इस टनल में सफाई के लिए नीचे उतारा गया था। सफाई करने के बाद जब ये शख्स माचिस से अपनी सिगरेट जलाने की कोशिश कर रहा था तो माचिस अपने आप बुझ जा रही थी। ऐसे कई बार हुआ, तब ये शख्स इस टनल के और अंदर आ गया उसे लगा कि बाहर हवा चल रही होगी जिससे सिगरेट बुझ जा रही थी। जब अंदर आकर इस शख्स ने दुबारा सिगरेट जलाने के लिए माचिस जलाई तब उसे दीवार पर छिपकली की तरह चढ़ती हुई एक लड़की दिखाई दी जिसका मुंह पूरा जला हुआ था साथ ही एक भयानक चीख भी सुनाई दी जिसे बाहर खड़े लोगों ने भी सुना।

आपको बता दें जब इस शख्स को बाहर निकला गया तब वो बेहोश हो गया था। बाद में जब वो होश में आया तब उसने इस घटना के बारे में बताया। ये शख्स ज़िंदा तो बच गया था लेकिन कुछ समय बाद इसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया। उसी दिन से लोगों ने इस भूतिया टनल में जाना बंद कर दिया और आज भी आपको यहां पर कोई नहीं मिलेगा क्योंकि लोग यहां जाने से खौफ खाते हैं। आपको बता दें कि ये स्क्रीमिंग टनल दुनिया की 10 सबसे भूतिया जगहों में से एक है।

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब