इनमें सबसे पहले नाम आता है राजा जयचंद ? का। पृथ्वीराज चौहान के बारे में हम सभी ने सुना है। देश के महान राजाओं में से एक थे पृथ्वीराज चौहान। उनके शासनकाल में मौहम्मद गौरी ने कई बार आक्रमण किए, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली।कन्नौज के राजा जयचंद हमेशा से ही पृथ्वीराज से अपनी बेइज्जती का बदला लेना चाहते थे। इसी के चलते जयचंद ने मोहम्मद गौरी के साथ मिलकर एक साजिश रची। परिणामस्वरूप 1192 के तराईन की लड़ाई में मोहम्मद गौरी को विजय प्राप्त हुई।