
ब्रिटेन: नकाब पहनी महिला को देख चिल्लाने लगा बस ड्राइवर, कहा-उतारो इसे डरावना है ये
लंदन। ब्रिटेन में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। वहां एक औरत का नकाब पहनना भारी पड़ गया। दरअसल वहां एक महिला नकाब पहनकर बस में चढ़ी थी, लेकिन उसको देखकर बस ड्राइवर ने जो प्रतिक्रिया दी वो चौंकाने वाला था।
महिला के बस में चढ़ते ही चिल्लाने लगा बस ड्राइवर
दरअसल बस ड्राइवर ने उसे देखकर चिल्लाने लगा और नकाब उतारने की मांग की। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को उसका नकाब पहनना डरावना लग रहा था। उसने महिला को खतरनाक भी करार दिया। मीडिया रिपोर्टों में दी गई जानकारी के मुताबिक महिला अपने दो महीने के बच्चे के साथ बस में चढ़ी थी, उसके चढ़ते ही ड्राइवर उसपर चिल्लाने लगा और कहा कि वह अपनी नकाब हटा दे। ड्राइवर के मुताबिक ये बात डरावनी थी कि वह महिला का चेहरा नहीं देख सकता।
आतंकी जैसे किया गया बर्ताव: पीड़ित महिला
अपने नकाब के कारण परेशानी झेलने वाली पीड़ित महिला ने अपने बयान में कहा कि उसके साथ ऐसे बर्ताव किया गया जैसे वह कोई आतंकी हो। महिला ने ये भी कहा कि ड्राइवर का सीधे तौर पर आतंकी बताने वाला ये वाकया उसके लिए बेहद निराशाजनक है। वह ऐसे कह रहा था जैसे मैं बस को उड़ाने जा रही हूं।
घटना से संबंधित वीडियो भी वायरल
आपको बता दें कि ये घटना 21 जुलाई की है। उस दौरान ये बस ईस्टन से ब्रिस्टल सिटी सेंटर जा रही थी। घटना की जानकारी उससे संबंधित वीडियो के वायरल होने से मिली है।
Published on:
13 Aug 2018 09:15 am
बड़ी खबरें
View Allयूरोप
विदेश
ट्रेंडिंग
