भारत में दहेज प्रथा को लेकर जहां सख्त कानून बनने के बाद भी हर साल देश में हजारों की संख्या में बेटियों की मरने की खबर मिलती रहती है। दहेज प्रथा के खिलाफ कानून बनने के बाद भी आज भी ऐसे कई जगहें हैं, जहां दहेज़ प्रथा का प्रचलन है। आज भी दुल्हन के पिता अपनी बेटी को दहेज के रूप में महंगे तोहफे देते हैं। आपने अपने घर या फिर आस-पास में देखा होगा कि लोग अपनी बेटियों की शादी में कर्ज लेकर कीमती सामान, सोने-चांदी के गहने और नकदी आदि दहेजके तौर पर वर पक्ष को देते हैं। बेटी की शादी के बाद कई पिता कर्ज के बोझ तले भी दब जाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सुना है की शादी में पिता अपनी बेटी को शादी में गहने, गिफ्ट्स न देकर जहरीले सांप देता है। यह पढ़कर आप हैरान जरूर होंगे लेकिन यह सच है।