16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये है दुनिया का सबसे ऊंचा मानवनिर्मित झरना, एक बार का खर्च जानकार रह जाएंगे दंग

चीन में बिल्डिंग पर बनाया गया 350 फीट ऊंचा झरना, घंटेभर चलाने के लिए खर्च करने पड़ते हैं 8400 रुपए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vinay Saxena

•

Updated: 1 Aug 2018, 2:52 PM IST

omg

ये है दुनिया का सबसे ऊंचा मानवनिर्मित झरना, एक बार का खर्च जानकार रह जाएंगे दंग

नई दिल्ली: चीन अपने अजीबोगरीब कामों के लिए हमेशा ही चर्चा में रहता है। कुछ ऐसा ही एक काम आजकल सुर्खियों में है। ये काम है 396 फीट ऊंची बिल्डिंग पर मानवनिर्मित झरना तैयार करना। जी हां, ये बिल्डिंग दक्षिणी चीन के गुआंग शहर के बीचोंबीच स्थित है। जानकारी के मुताबिक, यह दुनिया का सबसे ऊंचा 350 फीट का मानवनिर्मित झरना है।

एक घंटे चलाने में आता है 8400 रुपए का खर्च

बता दें, झरना करीब दो साल पहले बनकर तैयार हुआ था। तब से अब तक इसे सिर्फ 6 बार ही चलाया जा सका है। दरअसल, झरने को एक घंटे चलाने में करीब 120 डॉलर यानि करीब 8400 रुपए का खर्च आता है।

बिल्डिंग के अंदर आैर बाहर दोनों तरफ से झरने का लुत्फ उठा सकते हैं लोग

कुछ भी हो, लेकिन ये झरना अपने आप में ही खास है। इस झरने का लुत्फ इमारत के बाहर मौजूद लोग ही नहीं, बल्कि अंदर मौजूद लोग भी उठा सकेंगे। इस प्रयोग को कई लोग पैसों की बर्बादी तो कई लोग बेकार का काम बता रहे हैं।

खास मौकों पर चलाया जाएगा झरना, ये है वजह

इस बिल्डिंग में हाई कैपासिटी वाले चार पंप लगाए गए हैं, जो पानी के नीचे गिरते ही उसे 350 फीट ऊपर पहुंचा देते हैं। मालिकों का कहना है कि वे झरने को सिर्फ कुछ खास मौकों पर ही चलाएंगे, क्योंकि इसको चलाने में बिजली की बहुत खपत होती है।

अजब-गजब निर्माणों के लिए दुनिया में मशहूर है चीन


बता दें, चीन अपने इन्हीं अजब—गजब निर्माणों के लिए दुनिया में मशहूर है। चीन के हेबेई प्रांत के शिजियाझुआंग शहर में दुनिया का सबसे लंबा शीशे का पुल बना है। यह पुल 488 मीटर लंबा है और ज़मीन से 218 मीटर ऊपर लटका हुआ है। वहीं, चीन के हुनान प्रांत में स्थित तियानमेन पहाड़ियों पर बना कॉइलिंग ड्रैगन क्लिफ वॉक। इस ग्लास ब्रिज को तियानमेन माउंटेन नैशनल पार्क में दो सीधी चट्टानों से लटकाया गया है।