
यहां समोसे खाने है तो जेब में रख लें 300 रूपये वरना चटनी भी नहीं होगी नसीब
नई दिल्ली। फास्ट फूड, जंक फूड, ज्यादा तले या भूने हुए भोजन का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता है। इससे मोटापे सहित दिल की बीमारी होने का भी खतरा बना रहता है। इसी वजह से हमेशा हमें यही सलाह दी जाती है कि सादा व कम तेल युक्त खाने को ही अपनी जीवनशैली में शामिल करें लेकिन अकसर हमारा जी इनसे उब जाता है और अपने मुंह का स्वाद बदलने के लिए हम बाहर मिलने वाली चटपटे खाने का रूख करते हैं।
बात अगर भारतीय व्यंजनों की हो तो जैसा कि हम जानते हैं कि इनमें मसालों और तेल का भरपूर प्रयोग किया जाता है। यह एक ऐसा देश है जिनके यहां की व्यजंनों की चर्चा केवल देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी ये काफी चर्चित है।
आज हम आपको भारतीयों की एक ऐसे स्नैक्स के बारे में बताएंगे जिसे यहां के लोग काफी चाव से खाते हैं। इसके साथ ही विदेशों में भी इसे काफी पसंद किया जाता है।
हम यहां बात समोसे के बारे में कर रहे हैं जिसे अपने यहां काफी चाव से खाया जाता है लेकिन अगर आप अमरीका में रह रहे हैं और आपको समोसे खानो का मन है तो इसके लिए आपको काफी बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है।
आमतौर पर हमारे यहां गली, मुहल्ले की दुकानों में या फिर किसी बड़े शॉप में एक समोसे की कीमत 5 रूपये से लेकर 30 रूपये तक हो सकती है लेकिन बता दें कि अमरीका में अगर आप चाय के साथ गर्मागर्म समोसे का लुफ्त उठाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको करीब 300 रूपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं।
जी हां, अमरीका में दो समोसे का मूल्य 3.58 डॉलर है और एक समोसे का मूल्य 1.79 डॉलर है यानि कि इंडियन करेंसी के हिसाब से 118.52 रूपये है। इससे एक बात तो साफ है कि आप जिस चीज को यहां चलते फिरते कम पैसे में खरीद सकते हैं उसके लिए आपको बाहर अच्छी खासी कीमत चुकानी पड़ती है।
Published on:
16 Jun 2018 08:33 am
