
शख्स ने फेसबुक पर डाला माइक्रोवेव का विज्ञापन, शीशे में दिखी ये चीज देखकर हैरान हो गए लोग
नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करने से पहले उसे अच्छी तरह से चेक कर लें या अच्छी-बुरी दोनों तरह की बातें सोचकर ही फोटो शेयर करें। एेसा इसलिए कहना पड़ रहा है क्योंकि बीते दिनों एेसे कइर् मामले सामने आए, जब सिर्फ फोटो के चक्कर में किसी को शर्मिंदा या नौकरी तक से हाथ धोना पड़ चुका है। कुछ एेसा ही एक मामला सामने आया है ताइवान से, जहां एक शख्स को अपने घर में रखी एक चीज की फेसबुक पर फोटो पोस्ट कर उसे बेचने का विज्ञापन देना भारी पड़ गया।
माइक्रोवेव का विज्ञापन बना मुसीबत
कभी-कभी लोगों से एेसी भूल हो जाती है, जिसके बाद उन्हें सार्वजनिक रूप से शर्मसार होना पड़ता है। ताइवान के एक शख्स कभी एेसा नहीं सोचा होगा कि उसके ही हाथों सोशल मीडिया पर पोस्ट एक फोटो, उसकी परेशानी का सबब बन जाएगी। इस शख्स ने अपना माइक्रोवेव बेचने के लिए फेसबुक पर विज्ञापन डाला। इस विज्ञापन में लोगों को कुछ एेसा दिखा, जो वह शख्स कभी सपने में भी नहीं सोच सकता था।
लोगों से की माइक्रोवेव खरीदने की अपील
फोटो पोस्ट करते हुए शख्स ने लिखा ''ब्रांड-न्यू माइक्रोवेव, कैबिनेट आकार, कभी भी इस्तेमाल नहीं किया। मिलकर भी खरीद सकते हैं।'' बता दें, पहली नजर में ये फोटो सामान्य थी, लेकिन जब लोगों ने इसपर गौर किया तो माइक्रोवेव में कुछ आैर ही नजर आया। दरअसल, माइक्रोवेव के कांच के ग्लास में लोगों को विज्ञापन डालने वाले आदमी की नग्न तस्वीर दिखी।
सोशल मीडिया पर वायरल हुइर् तस्वीर
ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी। लोग इस तस्वीर को शेयर कर मजे लेने लगे। वहीं, फोटो वायरल होने के बाद शख्स को समझ में आया कि उससे कितनी बड़ी गलती हो गई। हालांकि, फोटो से ये नहीं समझ आ रहा था कि शख्स पूरी पूरे कपड़ों में नहीं है।
Published on:
15 Jun 2018 02:09 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
