नई दिल्ली। ब्रेस्ट कैंसर ऐसा कैंसर है जो हमारे स्तन से शुरू होता है। इसकी शुरूआत तब होती है, जब हमारी कोशिकाएं ज़रूरत से ज्यादा बढ़ने लगती है। ब्रेस्ट कैंसर की कोशिकाएं एक ट्यूमर बनाती हैं जिसे एक्स-रे पर देखा जा सकता है या आप इसे एक गांठ के रूप में भी महसूस कर सकते हैं। स्तन कैंसर लगभग पूरी तरह से महिलाओं में होता है, लेकिन पुरुषों को भी स्तन कैंसर हो सकता है। सीधे शब्दों में समझें तो स्तन में किसी भी तरह की गांठ या सूज कैंसर का रूप ले सकता है। ऐसे में आपको सबसे पहले डॉक्टर से परामर्श लेने की ज़रूरत है। आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ परहेज के बारे में जानकारी देंगे जिन्हें अपनाकर आप ब्रेस्ट कैंसर से दूरी बना सकती हैं।