16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पैरों से आती है बदबू, ऐसे पाएं छुटकारा

पैरों से बदबू आने की समस्या कई लोगों के साथ होती है। कुछ लोग अपने जूते या मोजे उतारते हैं तो पूरा माहौल बदबूदार हो जाता है।

2 min read
Google source verification

image

Amanpreet Kaur

Dec 30, 2017

foot odor

foot odor

पैरों से बदबू आने की समस्या कई लोगों के साथ होती है। कुछ लोग अपने जूते या मोजे उतारते हैं तो पूरा माहौल बदबूदार हो जाता है। यह काफी शर्मिंदगी भरा माहौल होता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो आपको कुछ खास बातों का खयाल रखना चाहिए, ताकि पैरों से आने वाली दुर्गंध से छुटकारा मिल सके।

अपने पैरों को धोते रहें

आप जब भी शॉवर लें, अपने पैरों को जरूर धोएं। ऐसा नहीं है कि पानी पैरों पर गिर रहा है तो इसका अर्थ है कि वे साफ हो रहे हैं। आपको पैरों को सही तरह से साफ करना चाहिए। इससे पैरों से आने वाली बदबू काफी कम हो सकती है। अपने पैरों को रोजाना एंटीबैक्टीरियल साबुन से धोएं। आपको अपने पैरों को धोने के बाद अच्छी तरह से साफ करना चाहिए। पैरों की उंगलियों के बीच से भी अच्छी तरह से सफाई करनी चाहिए, क्योंकि इनके बीच में नमी बची रह सकती है। अपने पैरों की बदबू को दूर करने के लिए आप पैरों पर फुट एंटीपर्सपिरेंट स्प्रे कर सकते हैं। इससे पूरे दिन आपके पैरों से बदबू नहीं आएगी।

जूते-मोजों को धोते रहें

हो सकता है कि आप एक ही जूते और मोजों को हर बार न पहनते हों, पर आपको इन्हें नियमित रूप से धोना चाहिए। कई बार इनमें पसीना जमा रहता है और इसके कारण पैरों से बदबू आती है। जब आप जूते और मोजों को धोएं तो इस बात का खयाल रखें कि आप उन्हें अच्छी तरह से सुखा लें। इससे नमी और बदबू, दोनों निकल जाएंगे।

सही जूते और मोजे पहनें

कई बार गलत हाइजेनिक आदतों के बजाय सिर्फ आपके गलत जूतों और मोजों के कारण भी पैरों से बदबू आ सकती है। आपको सूती मोजे पहनने चाहिए। अगर आप दिनभर मोजे पहने रहते हैं तो आपके लिए यह और भी जरूरी है। जहां तक जूतों की बात है तो आपको कैनवास या चमड़े से बने जूते पहनने की कोशिश करनी चाहिए। आप इनसोल्स भी जोड़़ सकते हैं। इनमें चारकोल होता है, जो पसीना और बदबू सोख लेता है। बेकिंग सोडा, टेलकम पाउडर, कॉर्नस्टार्च और बेबी पाउडर भी जूते में मौजूद नमी को सोखते हैं।

अपने पैरों को भिगोएं

आप अपने पैरों को भिगोकर भी पैरों की दुर्गंध से मुक्ति पा सकते हैं। कई लोग सिरका, नमक या चाय से तैयार पानी में पैरों को भिगाते हैं। इससे पैरों से आने वाली बदबू दूर हो जाती है। ये सामग्री महंगी नहीं होती। इनकी थोड़ी-सी मात्रा डालने पर आपको इच्छित परिणाम मिल जाता है।

पैरों को भी सांस लेने दें

अगर सारे प्रयास करने के बाद भी आपके पैरों से बदबू नहीं जा रही है तो आपको अपने पैरों को खुला छोडऩे की आदत विकसित करनी चाहिए। आपको हर समय जूते और मोजे पहनकर नहीं रहना चाहिए। इससे आपके पैरों से पसीना निकलता रहता है और बदबू बनी रहती है। अगर आप घर पर रहें तो ज्यादा से ज्यादा समय नंगे पैर रहने का प्रयास करें। अगर आपको लगता है कि पैरों से बदबू आने की समस्या लगातार बनी हुई है तो रोजाना जूते और मोजे पहनने के अपने समय को कम करें। आप घर पर चप्पल पहन सकते हैं।