Bangladesh: बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों को निशाना बनाए जाने के बीच एक 17 वर्षीय हिंदू लड़की पैदल ही भागकर भारत की सीमा में प्रवेश कर गई। सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने उसे गिरफ्तार कर पुलिस को सौंप दिया है। वहीं, एक अन्य मामले में जीबन बर्मन (21) नामक एक छात्र को BSF ने तब पकड़ा जब वह कथित तौर पर प्रताड़ित किए जाने के बाद कोरोतवा नदी तैरकर पार कर पश्चिम बंगाल के राजगंज पहुंचा, जहां उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।