अमरीका में 1787 के संवैधानिक सम्मेलन के बाद मुद्रित अमरीका के संविधान (US Constitution) की एक दुर्लभ प्रति उत्तरी कैरोलिना के एशविले में एक लाइव नीलामी के दौरान 11 मिलियन डॉलर करीब 92 करोड़ रुपए से अधिक में बिकी। ब्रंक ऑक्शन द्वारा आयोजित यह नीलामी में संविधान की प्रति के खरीदार की पहचान अभी तक गोपनीय है। इस दुर्लभ प्रति की बोली 1.1 मिलियन डॉलर से शुरू हुई और तेज़ी से बढ़ती गई, और मात्र सात मिनट के भीतर अंतिम बोली तक पहुँच गई। संविधान के अतिरिक्त, नीलामी में बिकने वाली अन्य उल्लेखनीय वस्तुओं में डेलावेयर नदी पार करते हुए जॉर्ज वॉशिंगटन की एक पेंटिंग शामिल थी, जिसकी कीमत 3,07,000 डॉलर से अधिक थी तथा कॉन्फेडरेशन के लेखों की एक प्रति भी शामिल थी, जो 1.2 मिलियन डॉलर से अधिक में बिकी।