23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

5 साल के भारतीय बच्चे का बड़ा कमाल, अफ्रीका की सबसे उंची पर्वत चोटी किलिमंजारो को किया फतह

Current Affair: पंजाब के रोपड़ निवासी पांच वर्षीय बालक तेगबीर सिंह (Tegbir Singh) अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो (Mount Kilimanjaro) को फतह करने वाले सबसे कम उम्र के एशियाई बन गए हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Akash Sharma

•

Updated: 27 Aug 2024, 1:24 PM IST

Tegbir Singh

Tegbir Singh

Current Affair: पंजाब के रोपड़ निवासी पांच वर्षीय बालक तेगबीर सिंह अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो (Mount Kilimanjaro) को फतह करने वाले सबसे कम उम्र के एशियाई बन गए हैं। तेगबीर छह दिन में 5895 मीटर की चढ़ाई पूरी कर 23 अगस्त को सबसे ऊंची चोटी उहुरू पर पहुंचे। वहां तापमान शून्य से 10 डिग्री कम रहता है। तेगबीर ने 5 साल की उम्र में किलिमंजारो पर चढ़ने के सर्बियाई बालक के विश्व रेकॉर्ड की भी बराबरी कर ली।

किलिमंजारो और तेगबीर सिंह के रिकॉर्ड से जुड़ी खास बातें

  • माउंट किलिमंजारो अफ्रीकी महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी है।
  • यह तंजानिया में 19,340 फीट (5,895 मीटर) से ज्यादा की ऊंचाई पर स्थित है।
  • तेगबीर ने 18 अगस्त को माउंट किलिमंजारो की यात्रा शुरू की थी।
  • इसके बाद 23 अगस्त को पर्वत की सबसे ऊंची उहुरू तक पैदल चले थे।
  • तेगबीर ने 6 अगस्त 2023 को सर्बिया के ओगनजेन जिवकोविच के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
  • ओगनजेन ने 5 साल की उम्र में माउंट किलिमंजारो पर चढ़ने के वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।

ये भी पढ़ें: भारत में बैन होगा Telegram? एजेंसियों के रडार के चलते 50 लाख यूजर्स को झटका!