4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मलेशिया में अपनी ही बेटियों से रेप करने वाले शख्स को हुई 702 साल की जेल

Strict Punishment For Rape: मलेशिया में एक शख्स को अपनी ही बेटियों से रेप करने के जुर्म में बहुत ही सख्त सज़ा दी गई है। क्या है वो सज़ा? आइए जानते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 18 Aug 2023, 11:43 AM IST

behind_bars.jpg

A Man imprisoned for 702 years

मलेशिया में कानून कितना सख्त है, यह बात छिपी नहीं है। जुर्म के आरोपियों को मलेशिया में काफी सख्त सज़ा मिलती है। ऐसा ही कुछ हाल ही में देखने को मिला। मलेशिया में एक पिता ने अपनी बेटियों के साथ कुछ ऐसा किया जिससे पिता और बेटी के रिश्तों को शर्मसार कर दिया। हाल ही में सामने आई खबर के अनुसार मलेशिया में एक 53 वर्षीय पिता ने अपनी ही दो नाबालिग बेटियों के साथ रेप करते हुए घिनौनी हरकत की। जुर्म सामने आने पर उस शख्स को ऐसी सज़ा दी गई जिससे उसे अपनी गलती का पछतावा भी होगा और साथ ही जेल में रहने पर बहार आने की कोई उम्मीद भी नहीं रहेगी।


क्या सज़ा मिली बलात्कारी पिता को?

जानकारी के अनुसार मलेशिया में अपनी ही दो नाबालिग बेटियों से रेप करने वाले बलात्कारी पिता को 702 साल की जेल की सज़ा मिली। जी हाँ, आपने बिल्कुल सही पढ़ा....702 साल की जेल की सज़ा। शख्स ने इस सज़ा को कम करने की भी मांग की, पर उसकी इस मांग को खारिज कर दिया गया। इसके साथ ही उस बलात्कारी पिता को सज़ा के ही तौर पर 234 बेंत भी मारी जाएगी।


5 साल में 30 बार किया रेप


मलेशिया के इस शख्स ने, जो पेशे से सफाई कर्मचारी है, 2018 से 2023 तक 5 साल में अपनी दोनों बेटियों के साथ करीब 30 बार रेप की घिनौनी घटना को अंजाम देते हुए मानवता को भी शर्मसार कर दिया। यह मामला मलेशिया के जोहोर राज्य के मुआर का है।

यह भी पढ़ें- रूस-यूक्रेन युद्ध में हो सकती है F-16 फाइटर जेट्स की एंट्री, आएगा बड़ा मोड़

कैसे हुआ खुलासा?

पिछले 5 साल से यह शख्स अपनी दोनों बेटियों से रेप कर रहा था। शक्श की दो बेटियाँ दो अलग-अलग पत्नियों से थी और दोनों ही अलग-अलग इलाके में रहती थी। शख्स की इस घिनौनी हरकत का खुलासा तब हुआ जब उसकी बड़ी बेटी प्रेग्नेंट हो गई और पूरा सच सामने आ गया। सच सामने आने पर शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया और अदालत में पेश किया गया, जहाँ उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। साथ ही उसने अपनी घिनौनी हरकत पर पछतावा भी जताया, पर जज ने उसकी सज़ा में कोई कमी नहीं की।

यह भी पढ़ें- नेपाल ने मांगी भारत और चीन से मदद, 100 किलो सोने की तस्करी का है मामला