Alaska Plane Crash: अमेरिका ब्लैक हॉक हेलिकॉप्टर विमान दुर्घटना के बाद अब अलास्का में हुई विमान दुर्घटना (PlaneCrash)ने सभी को हिला कर कर रख दिया है। अलास्का(Alaska) में गुरुवार को गायब हुआ एक छोटे विमान मिल गया (Alaska airplane missing)है। इस के बारे में नई जानकारी सामने आई है, जिसमें 10 लोग सवार थे। अधिकारियों ने पुष्टि की कि विमान के सभी यात्री मारे गए हैं। इस विमान का मलबा शुक्रवार को नोम, अलास्का से लगभग 34 मील दक्षिण-पूर्व में पाया गया। यह विमान , बेरिंग एयर से संचालित सेसना 208बी ग्रैंड कारवां, एक कम्यूटर विमान था, जो उनालाकलीट से नोम की ओर जा रहा था। यूएससीजी अलास्का (US Coast Guard Alaska) ने अपने एक्स पेज पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने "लापता विमान (Missing Aircraft) के विवरण से मेल खाने वाला एक विमान" ढूंढ लिया है। उन्होंने कहा कि विमान नोम, अलास्का से लगभग 34 मील दक्षिणपूर्व में पाया गया।