Joe Biden COVID-19 positive: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। चुनावी रैली के दौरान उनके संक्रमित होने की आशंका जताई जा रही है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक लास वेगास में बीते बुधवार को उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी के लिए चुनावी रैली की थी, रैली के बाद जब वो सभा से बाहर निकले, तभी उनकी तबियत खराब होने लगी थी, जिसके बाद उन्होंने अस्पताल में चेक अप कराया तो कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई।