31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूर्व PM शहबाज शरीफ की गाड़ी पर हमला, गुस्साई भीड़ ने दी जमकर गालियां और तोड़ दिए शीशे

Angry Pakistanis attack Shehbaz Sharif vehicle : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की गाड़ी पर गुस्साए लोगों के एक समूह ने हमला कर दिया। इस दौरान खिड़की के शीशे तोड़ दिए और उनके साथ दुर्व्यवहार किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 6 Oct 2023, 1:36 PM IST

shehbaz_sharif09.jpg

Pakistan ex-premier Shehbaz Sharif : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के वाहन पर गुस्साए लोगों के एक समूह ने हमला कर दिया। पंजाब प्रांत की प्रांतीय राजधानी लाहौर में पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) के अध्यक्ष शरीफ को लोगों ने गालियां दी। जहां पर यह घटना हुई वह कभी उनकी पार्टी का गढ़ माना जाता था। एक्सप्रेस न्यूज़ के अनुसार बुधवार देर रात लाहौर में भीड़ ने पूर्व प्रधानमंत्री शहबाज़ के वाहन पर हमला किया। इस घटना में विंडशील्ड को तोड़ दिया। इस दौरान लोगों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। पाकिस्तान में अगले साल 2024 में जनवरी में आम चुनाव होंगे। चुनाव के सिलसिले में वह लोगों मिलने गए थे।


पूर्व पीएम की गाड़ी पर गुस्साई भीड़ ने किया हमला

बताया जा रहा है कि शहबाज अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों से जुड़ने के उद्देश्य से आगामी चुनावों के सिलसिले में शहर का दौरा कर रहे थे। इस दौरान भीड़ ने उनकी गाड़ी को रोक लिया और पूर्व प्रधानमंत्री पर हमला कर दिया। लोगों ने उनको गालियां भी दी। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।

शहबाज ने घटना पर कही ये बात

शहबाज़ ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने उनके वाहन को रोकने वाले लोगों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और उनकी चिंताओं को सुना। उन्होंने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, कल मेरे निर्वाचन क्षेत्र के कुछ लोगों ने मेरी कार रोकी और अपनी समस्याएं बताईं। आज, मैंने उनके प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया, उनके क्षेत्र की समस्या सुनी और इसे हल करने का आश्वासन दिया। मेरे अनुसार, राजनीति एक पूजा का रूप है।

यह भी पढ़ें- आप घटिया आदमी हैं इसलिए आपसे हाथ नहीं मिला रहा..., कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो का ऐसे हो रहा विरोध

अगले साल जनवरी में होंगे आम चुनाव


पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने पिछले महीने घोषणा की थी कि आम चुनाव जनवरी 2024 के आखिरी सप्ताह में होंगे। पाकिस्तान में बीते कुछ दिनों से महंगाई सातवें आसमान पर है। आसमान छूती मुद्रास्फीति और राजनीतिक उथल पुथल के कारण पाकिस्तान सरकार दुनियाभर में आलोचना हो रही है।

यह भी पढ़ें- संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद ED ने कसा और शिकंजा, 2 करीबियों को ED ने भेजा समन