अमेरिका (United States of America) में गन वॉयलेंस कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। पूरा देश ही लंबे समय से गन वॉयलेंस की ससमय से परेशान है। अमेरिका में हर साल गोलीबारी के सैकड़ों मामले सामने आते हैं, जिनमें सैंकड़ों लोग अपनी जान गंवा देते हैं। गोलीबारी के एक और मामले ने अब अमेरिका को झकझोर दिया है। यह मामला केंटकी (Kentucky) राज्य के लुईविल (Louisville) शहर का है, जहाँ शुक्रवार को गोलीबारी हुई।